Category Archives:  Spiritual

राशिफल 06 फरवरी 2021: इन राशियों के होंगे अधूरे कार्य पुरे, जानिए अपनी राशि का हाल

Feb 05 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस के माहौल में बदलाव के चलते मूड खराब हो सकता है | इस राशि के विद्यार्थी नए कोर्स में दाखिला लेने के बारे में विचार करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की सम्भावना बन रही है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | शाम के समय घर में कोई अतिथि आ सकते है, जिस वजह से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | कामकाज को लेकर सफलता मिलेगी, आप प्रयासों में कमी ना आने दे | आपको पारिवारिक सम्पति से लाभ होने की सम्भावना बन रही है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप आमदनी में वृद्धि करने को लेकर नए स्त्रोत तलाश सकते है | ऑफिस में परेशानी आ रही है, तो इस बारे में सीनियर से बात अवश्य करे | आज पिताजी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपसे बात कर सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर स्थिति काबू में रहेगी | हालाँकि परिवार में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है | व्यापारी जातक व्यापार को लेकर नयी योजना बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा, प्रेम में वृद्धि होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि आप बाहर के खाने पीने से बचे, तबियत बिगड़ सकती है | कामकाज को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे | राजनीती से जुड़े जातको को नए लोगो से सहयोग मिलेगा | प्रेम जीवन में आज वाणी पर नियंत्रण रखे, स्थिति काबू में रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातक इस दिशा में कोई कदम उठा सकते है | आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | ऑफिस में आज आपकी बुद्धिमता से बॉस प्रसन्न होंगे | परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदने की इच्छा जागेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | इसी वजह से कामकाज में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | हालाँकि आज मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आर्थिक मामलो को लेकर आपका दिन पक्ष में है | अटका हुआ पैसा मिलने वाला है | आज जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते है | व्यापारियों को आज प्रभावशाली शख्स की मदद मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च कर सकते है | कोई रिश्तेदार किसी मसले में आपसे मदद ले सकता है | आज किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करे, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है | परिवार के छोटे सदस्यो संग समय बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | शाम के समय आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप मदद करेंगे | किसी काम में ओवर कॉन्फिडेंस दिखने की वजह से मुंह की खानी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | व्यापारियों को आज जोखिम उठाना अच्छा लाभ देगा | यदि कोई सम्पति खरीदना चाहते है, तो उसे वैधानिक पहलुओं पर अवश्य विचार करे | इस राशि के छात्रों के लिए समय बेहद शुभ है, मेहनत रंग लाएगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप दोस्तों संग मौज मस्ती के मूड में दिखेंगे | ऑफिस में आज काम कम रहने से राहत महसूस करेंगे | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात परिवार में चल सकती है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर