Category Archives:  Spiritual

राशिफल 08 फरवरी 2021: इन 04 राशियों पर है महादेव का हाथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 07 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन लोन लेने की सोच रहे है, विचार त्याग दे क्योंकि चुकाने में परेशानी होगी | ससुराल पक्ष से अच्छा सहयोग मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में सुकून रहेगा, प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मध्यम फल का रहेगा | कामकाज में आप सावधानी रखे, पैर में चोट लगने की सम्भावना बन रही है | शाम के समय कोई रिश्तेदार या दोस्त पार्टी के लिए इनवाइट कर सकता है | वैसे आज किसी निजी कार्य में बड़ा खर्चा होने के आसार बन रहे है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लम्बे समय से किसी शारीरिक कष्ट से जूझ रहे थे, उससे मुक्ति मिलने वाली है | धर्म कर्म के कामो में आपकी बढ़ती रूचि देखकर जीवनसाथी खुश होगा | संतान के भविष्य को लेकर आप निर्णय ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | किसी कार्य को पूरा करने में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन सफलता आपकी है | नौकरीपेशा जातको पर आज सीनियर या बॉस की नजर रहेगी, सतर्क रहे | नवविवाहित जातको में आपसी विश्वास में वृद्धि होगी, प्रेम और सामंझस्य बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इसीलिए बड़े कार्यो की जिम्मेदारी लेते समय अपनी क्षमता का ख्याल रखे | घर में बुजुर्गो की सेहत को लेकर सावधान रहे | ससुराल पक्ष से किसी बात पर बहस रिश्तो को प्रभावित कर सकती है | जीवनसाथी से नाराजगी रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपके मन में निर्भीकता का भाव पैदा होगा, जिस वजह से आपके सफलता के द्वार खुलेंगे | आज अपने स्वार्थ के चलते किसी की मदद कर सकते है | व्यापारियों को निवेश किया गया धन अच्छा रीटर्न देने वाला है, आप प्रसन्न होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | इस राशि के विद्यार्थियों को अध्यापको से अच्छा सहयोग मिलेगा | नौकरीपेशा जातको के अधिकार में वृद्धि होगी | कहीं निवेश करने को लेकर उत्सुक है, तो दिन आपके पक्ष में है | दाम्पत्य जीवन में मिला जुला प्रभाव देखने को मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके मन में किसी बात को लेकर अशांति रहेगी, जिस वजह से कामकाज प्रभावित होगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालाँकि लम्बी यात्रा की वजह से थकान हो सकती है | इस राशि के व्यापारियों को अच्छा लाभ कमाने के लिए बड़ी मेहनत करनी होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है, वहां किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में ऐसी बात ना छेड़े, जिससे विवाद की सम्भावना हो |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप कुछ ऐसा कर सकते है, जिसकी वजह से आपकी इज्जत बढ़ेगी | कुछ अनावश्यक खर्चे होने वाले है, जिन पर काबू करने की जरूरत है | परिवार में आज कुछ जरुरी बाते होने वाली है, जिनमे आपका दखल आवश्यक होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | सांसारिक सुखो को लेकर आज खर्चा कर सकते है | कामकाज में आज चुनौती का सामना करना पड़ेगा, आपकी बुद्धिमता काम आएगी | आज नेत्र को लेकर कोई समस्या हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज मित्रो संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा, आप दिल से ख़ुशी होंगे | कामकाज को लेकर आप व्यस्त रह सकते है | पिता पुत्र में चल रहा विवाद में आज हल होता नजर आ रहा है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर