Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 फरवरी 2021: आज चमक रहे है इन राशियों के सितारे, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 11 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिश्रित स्वाभाव का रहेगा | कामकाज को लेकर आप थोड़े विचारमग्न रहेंगे | आज किसी अनजान की मदद कर, खुश होंगे | इस राशि के व्यापारी जातको को बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति समाप्त होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, सावधान रहे | आय से ज्यादा खर्च करने से बचे, वरना आर्थिक संकट में पड़ सकते है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने किसी काम को करने में आप दोस्त या भाई की मदद ले सकते है | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | इस राशि के विद्यार्थियों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है | आज जीवनसाथी की कही कोई बात दिल जीत सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | कामकाज को लेकर थोड़े अधिक व्यस्त रहेंगे | आज कोई रिश्तेदार घर आ सकता है, अतिथि लम्बा पड़ाव डालने के विचार में है | आर्थिक मामलो को लेकर आज थोड़े सतर्क रहे, चपत लग सकती है | दाम्पत्य जीवन में संतुलन रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले परिणाम का रहेगा | घर में बड़ो से ऐसी कोई बात ना कहे, जो उन्हें बुरी लगे | युवा जातक अपने करियर को लेकर कश्मकश की स्थिति में रहेंगे | कामकाज को लेकर दिन कमजोर रहे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कोई सलाह मिलने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपकी कोई ख्वाहिश पूरी होने वाली है, जिसकी ख़ुशी आपके चेहरे से झलकेगी | नौकरीपेशा जातक ऑफिस के काम को समय से पहले निपटाने की कोशिश करेंगे | प्रेम जीवन वालो के दिन चुनौतीभरा रहेगा, कोई नया विवाद पैदा हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे | जिससे आने वाली चुनौतियों का आसानी से सामना करेंगे | ऑफिस में आज आपके बदले हुए स्वरुप की तारीफ़ होगी | शाम को दोस्तों के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे | आज माताजी के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखे, तबियत बिगड़ सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले ठीक रहेगा, लेकिन सावधानियां बरतनी होगी | नौकरीपेशा जातक अपने अधूरे कामो को समय पर निपटा ले | किसी निजी काम को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कम मेहनत में ही कार्य पुरे हो जायेंगे, जिस वजह से आप प्रसन्न होंगे | अपने कामो की जिम्मेदारी दुसरो पर ना सौंपे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आज अपने लिए कुछ खरीददारी कर सकते है, सुख सुविधा की चीजे खरीदेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | निजी काम को पूरा करने के लिए आपको आर्थिक मदद लेने की जरूरत पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको का ऑफिस में किसी से टकराव गलत साबित हो सकता है | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य गुजरेगा | अपने जीवन की उपलब्धियों पर विचार करेंगे | नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने का विचार करेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए, बड़े खर्चे आ सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मौज मस्ती में बीत सकता है | अपने रुके हुए पैसे को पाने के लिए आप प्रयास कर सकते है | घर का छोटा सदस्य किसी चीज की मांग कर सकता है | हालाँकि आज बाहर खाने पीने से बचे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर