Category Archives:  Spiritual

लव लाइफ में आ रही है परेशानी, फेंगशुई की ये टिप्स लाएंगी खुशहाली...

Feb 12 2021

Posted By:  Sunny

अगर आपके प्रेम जीवन में परेशानिया चल रही है | ना चाहते हुए भी हर बार कोई विवाद पैदा हो जाता है | आपकी लाख कोशिशों के बाद भी स्थिति सुधर नहीं पा रही है, काबू में नहीं आ रही है | तो ऐसी स्थिति में फेंगशुई आपकी मदद कर सकता है | बता दे फेंगशुई एक प्रकार का चीनी वास्तु शास्त्र है, जो काफी प्रभावी माना जाता है | आज हम आपको फेंगशुई के कुछ उपाय बताने जा रहे है, जो आपके प्रेम जीवन से तनाव को दूर करने का काम करेंगे | साथ ही प्रेम संबंधो को प्रगाढ़ करेंगे, तो आइये जानते है | आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


रखे इस पशु की प्रतिमा


फेंगशुई में ऊंट को बेहद ही पवित्र पशु माना गया है | ऊंट एक ऐसा पशु होता है, जो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी काम करता है | इसीलिए फेंगशुई में ऊंट को पवित्र माना गया है, ऐसे में आप अपने घर में ऊंट की प्रतिमा या तस्वीर अवश्य रखे | ये आपके रिश्तो पर सकारात्मक प्रभाव डालती है |



ऐसी हो प्रतिमा


फेंगशुई में बताया गया है कि भले आपके प्रेम जीवन में सब कुशल मंगल हो, लेकिन फिर भी आप घर में  ऊंट की प्रतिमा अवश्य रखे | आप चाहे तो प्रिय को ऊंट की प्रतिमा गिफ्ट भी कर सकते है | लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि गिफ्ट जोड़े में हो | ऊंट के जोड़े की तस्वीर या प्रतिमा प्रेम बढ़ाती है |

मिलेंगे ये अन्य लाभ


जिस प्रकार वास्तु और ज्योतिष में कुबेर देवता को धन का देवता माना गया है | उसी प्रकार फेंगशुई में ऊंट को धन वृद्धि का सूचक माना जाता है | इसीलिए घर में लगी ऊंट की प्रतिमा या तस्वीर केवल प्रेम ही नहीं बढ़ाती | ये आपके धन वृद्धि के द्वार भी खोल देती है |

ना हो ऐसी चीजे


फेंगशुई में बताया गया है कि घर या कमरे में रखी सिंगल कुर्सी या पशु पक्षियों की आक्रामक तस्वीरें नकारात्मकता को बढाती है | इसीलिए घर में पशु या पक्षियों की जोड़े वाली तस्वीरें लगाए | इसके अलावा अपने बेड को कभी खिड़की के सामने ना लगाए, ये रिश्तो में तनाव की वजह बनता है |

बेहतर स्वास्थ्य


फेंगशुई में बताया गया है कि ऊंट केवल प्रेम और सम्पतन्नता ही नहीं लाता है, ये बेहतर स्वास्थ्य भी लाता है | यदि आपका पार्टनर अक्सर बीमार रहता है, या दुर्घटनाओं का शिकार होता रहता है, तो आप घर में ऊंट की प्रतिमा रखे | इससे स्वास्थ्य प्रबल होगा और दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर