Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 फरवरी 2021: आज बुलंद है इन राशियों के सितारे, जानिए अपनी राशि का हाल...

Feb 13 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापारियों की मेहनत रंग लाएगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थोड़ा थकाने वाला साबित होगा | घर के लिए कोई चीज खरीद सकते है, रखरखाव पर खर्चा कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज भाई की सलाह आपकी उन्नति की सीढ़ी साबित हो सकती है | कामकाज को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेगी, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | घर में धार्मिक यात्रा को लेकर बातचीत हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप पूर्व में बनाई गयी कुछ योजनाओ पर ध्यान लगाएंगे | पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े जातको को पिताजी का सहयोग मिलेगा | वैसे आज वाहन चलाते समय सावधान रहे, दुर्घटना होने की सम्भावना है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने अधूरे पड़े कुछ कार्य आप किसी की मदद से पुरे कर सकते है | आज ऑफिस के माहौल में आया बदलाव आपको रास आएगा | विवाह योग्य जातको के लिए आज रिश्ता आ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर बढ़िया रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका ठीकठाक रहेगा | अपनी वाणी पर संयम रखे, किसी को भला बुरा कहना परेशानी का सबब बन सकता है | अपने खर्चो को लेकर आप सतर्क होंगे | आज परिवार में किसी से बहस हो सकती है, धैर्य का परिचय दे | कामकाज में आपकी चतुर बुद्धि काम आने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | जिस वजह से आमदनी में तो वृद्धि होगी, लेकिन कुछ खर्चे भी पैदा होंगे | व्यापारियों को नगद को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी से किसी जरुरी मुद्दे पर चर्चा कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | नया व्यापार शुरू कर रहे जातको को आज शानदार नतीजे मिलेंगे | परिवार में किसी सम्पति को लेकर तनातनी का माहौल हो सकता है, आपका दखल आवश्यक होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी के लिए कुछ कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में खुशहाली का माहौल मन को आनंदित करेगा | नौकरीपेशा जातको का काम में प्रयोग बॉस को रास आ सकता है | वैसे धन निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन टाल दे | दाम्पत्य जीवन आपसी सामंझस्य से आगे बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | इस राशि के व्यापारियों का जोखिम उठाना सही फैसला साबित हो सकता है | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, लेकिन आप असमर्थता जता सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार है | सरकारी नौकरीपेशा जातक आज परिवार संग समय बिताएंगे | साझेदारी में चल रहे व्यापार में आपको लाभ मिलेगा | आज ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, इससे जीवनसाथी बेहद प्रसन्न होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | संतान से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | कई कामो की जिम्मेदारी अपने हाथो में लेना गलती साबित हो सकता है | परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का ख्याल रखे | आज जीवनसाथी की कोई बात आपको सोचने पर मजबूर कर देगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते है, इनमे मित्र या भाई से मदद ले सकते है | अपनी संतान को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | जॉब बदलने की सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिलने वाला है, मौका हाथ से ना जाने दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर