Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 फरवरी 2021: महादेव की कृपा से खुलेगा, इन राशियों की किस्मत का ताला

Feb 14 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आपका आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रहेगा | हालाँकि आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़े सतर्क रहे | आज आपके साथ घटित कोई घटना सांसारिक दृष्टिकोण बदल देगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, साथ ही धनलाभ या कोई अन्य लाभ होने की भी सम्भावना बन रही है | शाम को मित्रो से मुलाकात कर सकते है, आप उनसे कोई सलाह ले सकते है | आज जीवनसाथी आपसे किसी चीज को लेकर शिकायत कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कमजोर है, इसीलिए कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है | अचानक बढ़ रहे खर्चे आपको चिंतित कर सकते है | मेहमानो के आने की सम्भावना बन रही है, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन सब काबू में रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ खर्चे होंगे, लेकिन ये आवश्यक होंगे | आज संतान पक्ष से कोई समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपको खुशी देगा | अपने रुके हुए कार्यो को पूरा करने के लिए आप प्रयास कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने की कोशिश करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे, जिसकी लोग तारीफ करेंगे | व्यापारी अपने कार्यस्थल में परिवर्तन कर सकते है, जिसका प्रभाव व्यापार पर पड़ेगा | आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज अपने कामकाज को लेकर आप व्यस्त रहेंगे, इस दौरान खानपान का भी ख्याल रखे | आर्थिक स्थिति में परिवर्तन लाने की कोशिश में आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश करेंगे | दाम्पत्य जीवन को लेकर स्थिति पक्ष में नहीं है | चल रहे मनमुटाव में वृद्धि होने के आसार है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी बिगड़ते काम को मित्र की मदद से सँभालने में सफल होंगे | आज परिवार के बड़े सदस्य से टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है, इससे बचे | इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | दोस्तों संग मौज मस्ती में दिन बीता सकते है | धन निवेश करने की आपकी इच्छा जागेगी | कोई करीबी रिश्तेदार आपको खुशखबरी सुना सकता है | वैसे आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी कोई बड़ी समस्या आज दूर होने वाली है, जिस वजह से आपके चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | नौकरीपेशा जातक आज काम पर ही ध्यान दे, सीनियर की आप पर नजर रहेगी | परिवार के छोटे सदस्य को आपकी जरूरत पड़ सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन भागदौड़ में बीतेगा | आज दोपहर से पहले बिखरे कारोबार को समेत ले तो स्थिति काबू में रहेगी | परिवार में अचानक कोई काम आ सकता है | आज थोड़ा आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन कमजोर साबित होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | लम्बे समय से रुका हुआ धन मिलने वाला है, इसकी ख़ुशी आपके चेहरे पर रहेगी | आज जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते है | आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर मेहनत करते रहे, ये रंग जरूर लाएगी | घर का कोई सदस्य व्यापर में शामिल होने की इच्छा जता सकता है | शाम का समय दोस्तों संग बिताएंगे, जिससे मन में चल रही उदासी दूर होगी, साथ ही अपना अस्तित्व महसूस करेंगे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर