Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 फरवरी 2021: इन राशियों के धन, नौकरी, और व्यापार से जुड़े कार्य होंगे पुरे...

Feb 15 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी निजी काम में मित्र या करीबी की मदद ले सकते है। सरकारी नौकरी करने वाले जातको को शुभ समाचार मिल सकता है। रोजगार को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित हो सकता है। 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा जातक आज कार्यो में सहकर्मी की मदद ले सकते है। घर के बड़े से मिली कोई सलाह आज आपके लिए लाभदायक साबित होने वाली है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी मन की बात शेयर कर सकता है। 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा।  काम में अधिक व्यस्त रहने की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिसकी आपको शिकायत सुनने को मिलेगी। वैसे आज के दिन आर्थिक लेनदेनों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने का समय आ गया है, अच्छा होगा उन पर ध्यान दे। ऑफिस का सकारात्मक माहौल नौकरीपेशा जातको को सुकून देगा। संतान को लेकर कोई चिंता दूर होने वाली है। विवाह योग्य जातको के लिए आज रिश्ता आ सकता है। 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे, इस दौरान अपने खानपान का भी ख्याल रखे। अपने खर्चो पर काबू करने की कोशिश करे, अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते है, इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखने की कोशिश करे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा। आज जीवनसाथी की वजह से कोई फायदा होने की उम्मीद है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे, बदलता मौसम प्रभावित कर सकता है। प्रेम जीवन वालो के दिन बढ़िया रहेगा, रोमांस का मौका मिलेगा। व्यापारियों को नगद को लेकर परेशानी हो सकती है। 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कागज के व्यापार से जुड़े जातको को आज शुभ फल मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थी अपनी परेशानी अध्यापक से शेयर करेंगे। नौकरीपेशा जातको को आज अधिकारी वर्ग से तारीफ मिलेगी। कोई दोस्त अपनी परेशानी शेयर कर सकता है, आप मिलकर हल ढूंढेंगे। 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातको का काम में मन नहीं लगेगा, वे जॉब बदलने का विचार भी कर सकते है। धन निवेश का विचार कर रहे है, तो विशेषज्ञ से सलाह ले। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, हालाँकि बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यापारी आज जोखिम उठाने से पीछे ना हटे, ये आपको लाभ दिलाएगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज़ कर सकते है। 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा। माताजी आज किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी आपको दे सकती है। अपनी आय में वृद्धि करने को लेकर आप प्रयास करेंगे। राजनीती से जुड़े इस राशि के जातको के लिए आज का दिन ख़ास साबित होगा। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकते है। 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका शुभ प्रतीत हो रहा है। सोचे हुए कार्यो को समय पर पूरा करने की आपकी सफल होगी। नौकरीपेशा जातक कार्यो में जल्दबाजी ना दिखाए, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है। परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जो गर्वित करेगा। 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन हितकर साबित होगा। किसी काम को भाई या दोस्त की मदद से पूरा कर सकते है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र व्यर्थ चीजों में समय ना गंवाए। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। शाम का समय आप परिवार के साथ हास परिहास में बीता सकते है। 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर