Category Archives:  Spiritual

क्या होता है घर में अचानक चूहे बढ़ने का मतलब, जानिए

Feb 15 2021

Posted By:  Sunny

घर में चूहे होने का मतलब है, परेशानी | चूहों के डर से घर की हर एक चीज को संभालकर रखना होता है | चूहे कभी कपड़े कुतर देते है, कभी उपकरणों की वायर, तो कभी खाने पीने की चीजे भी खराब कर देते है | हालाँकि घर में एक दो चूहे हो तो उनसे निपटा जा सकता है | लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि चूहे अचानक ही बढ़ गए है, घर में जगह जगह बिल बना लिए है | वैसे बता दे घर में अचानक चूहों के बढ़ने को लेकर कई तरह की मान्यताये है | कई लोग घर में अचानक चूहों के बढ़ने को शुभ की संज्ञा देते है, तो कई लोग अशुभ की संज्ञा देते है | ऐसे में आज हम इसी बारे में बात करने जा रहे है कि घर में अचानक चूहों का बढ़ना क्या संकेत देता है |





एक लम्बे समय से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार घर में काले चूहों की संख्या अचानक बढ़ना, आने वाली परेशानी का संकेत होता है | या फिर यूँ कहे कि ये चूहे परेशानियों को अपने साथ ही लेकर आते है | ऐसा माना जाता है कि घर में अचानक चूहों का बढ़ना शत्रुओं की ओर से होने वाले नुकसान या घर में किसी के बीमार पड़ने का संकेत होता है | ऐसा बताया जाता है कि ये चूहे घर के सामान की तरह ही सुख समृद्धि को भी कुतर देते है |

अपने देखा होगा कि चूहे घर के कोनो में बिल बना लेते है, इन बिलो में हमेशा ही अँधेरा होता है | ये अँधेरा घर में नकारात्मकता और नकारात्मक शक्तियों को बढ़ाता है | ऐसे में चूहों से मुक्ति पाने के लिए उन्हें मारा भी नहीं जा सकता है, क्योंकि गणेशजी की सवारी होने के चलते इससे पाप चढ़ता है | ऐसे में आप चूहों को मारने के बजाय उन्हें दूर करने के उपाय करे | साथ ही आप गणेश जी की पूजा करे और नकारात्मकता को दूर करने के लिए बिल के पास फिटकरी रख दे |

आपने छछूंदर तो जरूर देखा होगा, ये चूहों की तरह दिखने वाला जानवर होता है, जो लगभग चूहे की साइज का होता है | कई लोग घर में छछूंदर के आने को शुभ मानते है | ऐसा बताया जाता है कि घर में छछूंदर के आने का मतलब घर पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनना होता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर