Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 फरवरी 2021: आज बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जल्द मिलेगा शुभ समाचार...

Feb 16 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज परिवार का कोई सदस्य आपके लिए शुभ समाचार ला सकता है | सरकारी नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने के आसार बन रहे है | इस राशि के विद्यार्थी पढाई में मन लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे | कामकाज में जीवनसाथी मदद करने की इच्छा जता सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | संतान की तरफ से मिली कोई खबर आपको गर्वित करेगी | वैसे आज के दिन व्यर्थ के खर्चो पर लगाम लगाने की जरूरत है | मित्रो संग घूमने का बनाया गया प्लान फिलहाल के लिए टालना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी, उनका प्रभाव भी बढ़ेगा | इस राशि के व्यापारियों को इच्छानुसार लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन स्थिति बढ़िया रहेगी | जरुरी कार्य के लिए बाहर जाते समय घर के बड़ो का आशीर्वाद अवश्य ले |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी कार्यकुशलता में सुधार होगा, जिसकी ऑफिस में सभी तारीफ करेंगे | वैसे आज के दिन धन उधार ना दे, वापस मिलने में परेशानी होगी | अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते है, अच्छा होगा घर के बड़ो की राय ले |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा भारी साबित होगा | कुछ नयी जिम्मेदारियां आने वाली है, जिसकी वजह से आप तनाव में आ सकते है | व्यापारियों को आज अफरा तफरी में कुछ निर्णय लेने पड़ सकते है | इस राशि के विवाहित जातको के लिए दिन बढ़िया रहेगा, प्रेम में वृद्धि होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर लग रहा है | आज शत्रुओ से दूरी बनाकर रखे, वे आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में है | आज परिवार के सदस्यों संग समय बिताएंगे, आपको सुकून मिलेगा | आर्थिक स्थिति के मामले में आज निवेश करना घाटे का सौदा साबित हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी कानून की अवहेलना का दंड आपको भुगतना पड़ सकता है | इस राशि के व्यापारी अपने गुस्से पर काबू रखे, तभी काम सफल होंगे | जीवनसाथी का आध्यात्म की तरफ झुकाव आपको भी आध्यात्म की तरफ आकर्षित करेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यो को लेकर की गयी मेहनत रंग लाएगी | अटका हुआ कोई सरकारी काम दोस्त की मदद से पूरा कर सकते है | वैसे आज बाहर का खानपान गड़बड़ कर सकता है | जीवनसाथी कोई ऐसी बात शेयर कर सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है, या मनपसंद कोई चीज खरीद सकते है | अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेंगे | नौकरीपेशा जातको के नए मित्र बनेंगे | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | इसीलिए क्षमता से बाहर कार्यो की जिम्मेदारी ना ले | आज ना चाहते हुए भी आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यो में समझदारी दिखानी होगी | सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए अनुकूल साबित होगा | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | आज कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है | आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | इस राशि के छात्र आज किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते है | नौकरीपेशा जातको से काम में कोई गड़बड़ हो सकती है, इसीलिए सावधानी से काम करे | घर में बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, जिसे आप पूरा करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर