Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 फरवरी 2021: आज सावधान रहे इन 3 राशियों के जातक, नुकसान की है सम्भावना

Feb 17 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर कम प्रयासों में ही सफलता मिलेगी | कोई निजी काम परिवार के सदस्य की वजह से अटक सकता है | कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है, परन्तु वजह कोई ओर होगी | शाम को धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | घरेलु जरूरतों पर कुछ खर्चा कर सकते है | नौकरीपेशा जातक उच्च प्रबंधन के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | परिवार के सदस्यों में भरपूर प्रेम रहेगा | जीवनसाथी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे, आपको मानसिक शांति मिलेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है | आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगा | कार्यो को लेकर आपको आलस्य त्यागना पड़ेगा, तभी कार्य सफल होंगे | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपकी थकान की वजह बनेगी | कामकाज को लेकर उत्साह बना रहेगा | परिवार का माहौल ठीक रहेगा, बच्चे किसी चीज की मांग कर सकते है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे, पेट से जुडी समस्या हो सकती है | घर के बड़े मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की बात कर सकते है | साझेदारी में व्यापार कर रहे है, तो विवाद की स्थिति से बचे | नौकरीपेशा जातको की आमदनी में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ कार्यो में भाग्य का साथ मिलेगा, आपको इसकी अनुभूति होगी | संतान को लेकर कोई चिंता आज दूर होने वाली है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए बड़े कार्यो की जिम्मेदारी ना ले | परिवार के लिए कुछ खरीद सकते है, जिससे सभी आपकी तारीफ करेंगे | मन में कुछ बाते आएगी, अच्छा होगा आज उन्हें अपने तक ही रखे | शाम का समय दोस्तों संग बीत सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से आसानी होगी | आज किसी जानकार की वजह से प्रभावशाली शख्स से मुलाकात कर सकते है | नौकरीपेशा जातक अपने काम को लेकर तनाव में सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी निजी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातक आज सीनियर से मदद ले सकते है | हल्का सिरदर्द होने की समस्या हो सकती है | घर परिवार में चल रहे किसी विवाद को अपनी सूझबूझ से निपटाने में सफल होंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में मनचाहे फल मिलने से चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | आपका अटका हुआ आज मिल सकता है, हालाँकि आपको थोड़ा प्रयास करना पड़ेगा | इस राशि के अविवाहित जातको के लिए आज रिश्ता आ सकता है, घर में खुशनुमा माहौल रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि अपने गुस्से पर काबू रखे, तभी कार्य आसानी से पुरे होंगे | नौकरीपेशा जातको की जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से उत्पन्न हुए वैचारिक मतभेद तनाव का कारण बन सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | अपने घरेलू कार्यो को पूरा कर सकते है | राजनीती से जुड़े जातको के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा | वैसे आज धन निवेश करने से बचे, नुकसान हो सकता है | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर