Category Archives:  LifeStyle

लड़कों के इन पांच रंगों के कपड़ों को खूब पसंद करती हैं लड़कियां, हो जाती है इम्प्रेस

Feb 17 2021

Posted By:  Sunny

लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए लड़के कई तरह के जतन करते नजर आते है | लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बालो को संवारते है, क्रीम वगैरह और ना जाने क्या क्या करते है | वैसे इन सबके अलावा किसी को भी इम्प्रेस करने में सबसे जरुरी है, ड्रेसिंग सेंस | जी हाँ एक अच्छे ड्रेसिंग सेंस और साफ सुथरे कपड़ो से किसी को भी इम्प्रेस किया जा सकता है | क्योंकि कपड़े ही ऐसी चीज है, जो सबसे ज्यादा नोटिस होती है और व्यक्तित्व को दर्शाते है | वैसे क्या आप जानते है, लड़कियों को कौन से रंग के कपड़े सबसे ज्यादा पसंद आते है | अगर नहीं जानते है, तो आज हम आपको बताने जा रहे है, की लड़को के किस रंग के कपड़े लड़कियों को भाते है |


नीला रंग


अपने अक्सर देखा होगा की नीला रंग पुरुषो का रंग माना जाता है | जबकि ऐसा नहीं है, किसी भी रंग का किसी एक जेंडर से नाता नहीं है, ये बस अपनी पसंद है | खैर नीला रंग लड़कियों को भी खूब भाता है, इसीलिए आप भी नीले रंग का टीशर्ट या शर्ट या आप चाहे तो जीन्स भी पहन सकते है | इस रंग को पहनने के बाद एक बात को पक्की है, कि लड़की की नजर आप पर जरूर पड़ेगी |



सफ़ेद और लाल रंग


सफेद और लाल रंग ऐसा है, जो हर किसी की पसंद होता है | दरअसल ये रंग सदाबहार माने जाते है, इसीलिए लड़कियों को भी इन रंगो के कपड़े पहनना भाता है | सफ़ेद रंग जहाँ शालीनता दर्शाता है, वहीँ लाल रंग पर्सनालिटी में चार चाँद लगता है | लाल रंग को देखकर लड़कियां काफी प्रभावित होती है | इसीलिए आप भी अपने वार्डरॉब इन रंगो को जगह जरूर दे |

गुलाबी रंग


वैसे ये तो सभी जानते है कि गुलाबी रंग लड़कियों को बहुत पसंद आता है, कई लड़कियों का तो पसंदीदा रंग ही गुलाबी होता है | ऐसे में अगर लड़के गुलाबी रंग की शर्ट या टीशर्ट पहनते है, तो उन पर लड़कियों की नजर जरूर ठहरती है और वे चाहकर भी नजर नहीं हटा पाती | इसीलिए आप भी एक गुलाबी रंग की शर्ट या टीशर्ट खरीद ही ले, हाँ इस बात का ध्यान रखे कि रंग हल्का गुलाबी हो और आप पर अच्छा लगे |

काला रंग


कपड़ो के मामले में काले रंग का कोई मुकाबला नहीं है | काले रंग की टीशर्ट हो या काले रंग की जीन्स या पेंट, ये लड़को पर काफी जंचती है | इस बात से लड़कियां भी इंकार नहीं कर सकती है | काला रंग कभी स्टाइल से बाहर नहीं होता है, साथ ही ये एक स्टाइल स्टेटमेंट भी बनता है | आप इस रंग की एक टीशर्ट या शर्ट तो आपके वार्डरॉब में जरूर होनी चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर