Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 फरवरी 2021: इन 04 राशियों की होगी चांदी, होगा कोई बड़ा लाभ...

Feb 25 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक अपना काम सहकर्मी को ना सौंपे | व्यापारियों के लिए आज स्थिति अच्छी रहेगी | आज परिवार से जुड़े कुछ मुद्दों पर कार्य करेंगे, जिनमे परिवार के सदस्य का साथ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन कामकाज में रिस्क ना ले | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से सुनना पड़ सकता है | स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन वालो को गलतफहमी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | आप लोगो को अपनी बात समझने में सफल होंगे | आज किसी बड़ी योजना में आपको अनुभवी की सलाह की जरूरत पड़ सकती है | आमदनी को लेकर आज दिन अच्छे संकेत दे रहा है | शाम को बच्चो संग समय बिताएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | व्यापारी आज कारोबार के विस्तार को लेकर विचार कर सकते है | घर में शांत पड़ा कोई विवाद फिर से खड़ा हो सकता है | इस राशि के विद्यार्थियों की कोई इच्छा आज पूरी होने वाली है | विवाहितो का दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया साबित होगा | परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे | आज आप कुछ खरीददारी कर सकते है | कार्यक्षेत्र में आज ईमानदारी से काम करना होगा, तभी सफलता प्राप्त कर सकेंगे | आज जीवनसाथी से ऐसी बात जानने को मिलेगी, जिससे आप अनजान थे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम रूप का साबित होगा | इस राशि के विद्यार्थियों को गुरुजनो से मदद मिलेगी | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में स्थिति मजबूत करने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है | घर में बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान दे, तबियत बिगड़ सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालाँकि आज के दिन आपको बड़े लेनदेनों से बचना होगा | आज किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने में सफल होंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | अपनी संतान को लेकर थोड़ा चिंतित स्वर करेंगे | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी नए काम को शुरू करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | व्यवसायिक मामलो में आज आपको साहस का परिचय देना होगा | आज स्वास्थ्य पर ध्यान दे, पेट से जुडी किसी समस्या से जूझना पड़ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | पारिवारिक तनाव से बचकर रहे, अन्यथा आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | वैसे निजी जीवन में आज किसी से कोई वादा न करे, पूरा होने की सम्भावना दिखाई नहीं दे रही है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | संतान को आज बड़ी उपलब्धि मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा | अटके हुए कार्यो को लेकर आप प्रयास करेंगे | आज अपनी वाणी पर काबू रखे, घर के बड़े सदस्य से बहस हो सकती है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ है, आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आर्थिक मामलो में आज मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आज जीवनसाथी कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है, आप प्रसन्न होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | अच्छा होगा आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | आज कुछ नए खर्चे सामने आ सकते है, जो आर्थिक स्थिति पर दबाव डालेंगे | इस राशि के अविवाहित जातको के लिए विवाह का रिश्ता आ सकता है
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर