Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 मार्च 2021:आरम्भ हुआ नया माह, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

Feb 28 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालांकि कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आ सकता है, जो आपको परेशान करेगा | खर्चो को लेकर आप सतर्क होंगे, बचत करने की कोशिश करेंगे | परिवार में किसी समाचार की वजह से चिंता का माहौल बन सकता है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन परिवार संग हंसी ख़ुशी में बीत सकता है | अधूरे पड़े कामों को पूरा करने का समय आ गया है | शाम को पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, यादे ताजा होगी | वैसे आज अपने स्वास्थ्य को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है, कोई समस्या हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलने का विचार कर सकते है | आज कोई सरकारी काम अटक सकता है, आपको अधिक प्रयास करने होंगे | आज के दिन आप व्यर्थ के खर्चो से बचने की कोशिश करे | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका किसी मामले में मुश्किल भरा साबित हो सकता है | आपको किसी मामले में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | कामकाज को लेकर स्थिति बढ़िया रहेगी | आज किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, आप इससे मानसिक शांति महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हालाँकि खानपान के मामले में सावधानी बरते, पेट की समस्या हो सकती है | व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा | आज जीवनसाथी संग घूमने जाने का प्लान बन सकता है, ये रिश्ते में नयापन लाने की आपकी कोशिश होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | परिवार में लम्बे समय से चल रही किसी समस्या का अंत होने वाला है | इस राशि के छात्र नए कोर्स में दाखिला ले सकते है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते होने वाली है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज कामकाज को लेकर दिन शुभ साबित होगा | आपकी वाणी इसमें बड़ा योगदान देगी, इसीलिए मधुरता बनाये रखे | किसी मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | किसी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ेगी, ये आपकी थकान की वजह बनेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | शाम के समय मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको किसी मुसीबत से निकाल सकता है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है, बड़ा लाभ होने वाला है | विदेश जाने की सोच रहे जातको इस मामले में कोई समाचार मिल सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज किसी घरेलू काम में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है | कोर्ट कचहरी के मामले में आज भाग्य साथ है, आपको सफलता मिलेगी | आज परिवार के बड़े सदस्य से मतभेद हो सकते है, आपको धैर्य का परिचय देना होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी मोटी चोट लग सकती है | इसीलिए आप सावधानी पूर्व कार्य करे | कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होने वाला है, जिससे आप असहज होंगे | शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी या समारोह में शामिल हो सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | लेकिन जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है, आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | प्रॉपर्टी के खरीद फरोख्त जुड़े जातक आज सतर्कता से काम करे | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, आप इससे प्रसन्न होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | आपका अधूरा पड़ा कोई कार्य पिताजी के मार्गदर्शन से पूरा हो सकता है | व्यवसाइयों के लिए दिन लाभ भरा साबित होगा, जिससे चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | इस राशि के छात्रों की कोई चिंता दूर होने वाली है | विवाहितो का दिन शुभ रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर