Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 मार्च 2021: आज इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 01 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | शाम के समय घर पर मेहमान आ सकते है, जिससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में सावधान रहे, किसी से बहस हो सकती है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | इस राशि के व्यापारी सतर्कता से काम करे, तभी लाभ कमा सकेंगे | परिवार में किसी बात को लेकर चल रहा विवाद सुलझता दिख रहा है | छात्र कुछ नया करने की इच्छा जता सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग समय बिताएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इस राशि के व्यापारी कुछ नयी योजनाए बना सकते है | आज पिताजी से किसी बात पर मतभेद हो सकते है | इस राशि के विद्यार्थियों को समय व्यर्थ करने से बचना चाहिए | आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया कर सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | धार्मिक कार्यो में मन लगेगा, इस दिशा में आप कुछ खर्चा भी कर सकते है | नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे | आज भाई या बहन आपसे कोई सलाह मांग सकता है, दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आपको राजनीतिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है | आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी | नौकरीपेशा जातक आज विरोधियों से सावधान रहे, आपको नुकसान पहुंचा सकते है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | हालाँकि आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | आज आर्थिक लेनदेनों में खास सतर्कता बरतनी होगी | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | नौकरीपेशा जातको के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी | व्यापारियों को आज मनचाहा लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी आज आपके माता पिता की तारीफ करेगा, इससे मन प्रसन्न होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, हालाँकि किसी खास शख्स से मुलाकात करके प्रसन्न होंगे | किसी निजी काम के चलते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आज आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, इस बारे में जीवनसाथी से भी विचार शेयर करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है, उन्हें लाभ कमाने के नए स्त्रोत मिलने वाले है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आप सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | माताजी किसी धार्मिक स्थान पर जाने की इच्छा जता सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसी वजह से आज अनजान लोगो पर जल्दी भरोसा ना करे | सेहत को लेकर सतर्क रहे | छात्रों के लिए दिन शुभ साबित होगा | कोई बड़ा आर्थिक खर्चा आ सकता है, आपको तैयार रहना होगा | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | क़ानूनी मामलो में आज सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है | आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल होकर प्रसन्न होंगे | कामकाज को लेकर स्थितियां सामान्य रहेगी | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | विदेश में कमाने की सोच रहे जातको को इस दिशा में शुभ समाचार मिल सकता है | आज किसी काम में आपको नगद की कमी पड़ सकती है, मित्र से मदद लेनी होगी | यदि जीवनसाथी रूठा है, तो उनके लिए उपहार ले जाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर