Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 मार्च 2021: आज कुम्भ राशि वालो पर मेहरबान है किस्मत, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 03 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हालाँकि निजी कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | पडोसी के व्यवहार से आपको कोई सीख मिलेगी | संतान की संगति पर ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा, रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | रुके हुए कार्यो को फिर से शुरू करने के लिए दिन शुभ है | ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको खीज हो सकती है | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा | जीवनसाथी संग आज प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ कार्यो को पूरा करने का आज निश्चय कर सकते है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा | मेहमान मुलाकात के लिए आ सकते है, रात को रुक सकते है | खर्चो पर काबू रखे | दाम्पत्य जीवन को लेकर स्थितियां शुभ संकेत नहीं दे रही है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | शाम का समय दोस्तों संग बीता सकते है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी कार्य में आपको मदद मिल सकती है, जिससे कार्य जल्दी पूरा कर पाएंगे | स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सावधान रहे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आप बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है | वैसे आज किसी से टकराव की स्थिति पैदा ना होने दे | घर में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में सुधार आने से राहत महसूस होगी | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी को दिया उधार दिया पैसा मिलने वाला है, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | किसी मित्र की सलाह से आपको आमदनी में वृद्धि का नया स्त्रोत मिल सकता है | व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीभरा साबित होने वाला है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है | आज किसी अनुभवी से काम की सलाह मिल सकती है | आज ना चाहते हुए भी आपको खर्चा करना पड़ सकता है | आज जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज ग्रहो की दशा अनुकूल बन रही है | अटके हुए कार्य पुरे हो सकते है, साथ ही कुछ नया शुरू करना चाहते है, तो दिन शुभ है | आज कोई मित्र आपसे मदद या सलाह मांग सकता है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | हालाँकि जीवनसाथी का गिरता स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | जिस वजह से तनाव महसूस होगा, हालाँकि दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | संतान को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | व्यापारी आज काम में अधिक ध्यान दे, तभी लाभ कमा सकेंगे | विवाहितो का दिन सामान्य बीतेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपकी किस्मत मेहरबान नजर आ रही है | आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे मन में संतुष्टि का भाव रहेगा | कामकाज को लेकर दिन थकाने वाला साबित होगा | वैसे आज बाहर के खानपान से दूरी बना कर रखे | नवविवाहितों के रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज किसी नापसंद शख्स से मदद लेनी पड़ सकती है | आज परिवार के साथ समय बिताएंगे, आपको उनकी जरूरतों अहसास होगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर