Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 मार्च 2021: इन राशियों पर बनेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 04 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा, हालाँकि आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधान रहने की जरूरत है | माता पिता धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग बढ़ेगा, जिससे ख़ुशी मिलेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते है | नौकरीपेशा जातको की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बॉस आपकी तारीफ कर सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा, हालाँकि स्थिति काबू में रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | अपनी वाणी पर काबू रखने की कोशिश करे, किसी से विवाद हो सकता है | परिवार में किसी मुद्दे पर जरुरी चर्चा हो सकती है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में शत्रुओ से सावधान रहे | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा, साथी संग समय बिताएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है, लेकिन क्षमता से बाहर कार्यो को हाथ में ना ले | रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन फलदायी साबित होगा | बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे | जीवनसाथी से आज कोई नयी बात जानने को मिल सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसीलिए कुछ विशेष मामलो में सावधान रहे | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में समय तक रुकना पड़ सकता है | कारोबारियों के लिए दिन शुभ है, हालाँकि लोगो पर भरोसा ना करे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा | आप कुछ रचनात्मक करने या कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते है | पैतृक व्यवसाय से जुड़े जातको को पिताजी से सलाह मिलेगी | परिवार में किसी वजह से खींचतान का माहौल रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन चुनौती भरा साबित हो सकता है | कार्यो को लेकर सावधानी बरते, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आपको बचत की आदत विकसित करने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लेकिन कोई पुरानी बात आपको तनाव में डाल सकती है, आप इससे बचने की कोशिश करे | आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन फलदायी साबित होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि आप माताजी के स्वास्थ्य पर नजर बनाये रखे, तबियत बिगड़ सकती है | शाम का समय मित्रो संग बीता सकते है | इस राशि के व्यापारी नई जगह इन्वेस्ट करने का विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिले जुले रूप का रहेगा | किसी निजी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी | नौकरीपेशा जातको को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक लम्बे समय बाद प्रिय से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी सरकारी काम में आपको अधिकारी का सहयोग मिल सकता है | नौकरीपेशा जातक आज कार्यो में गलती की गुंजाईश न छोड़े | स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार परेशान कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | कामकाज में सफलता मिलेगी, जिससे चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़े विचारवान रहेंगे | संतान के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जिसके लिए पंडित से विचार करना होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर