Category Archives:  Spiritual

राशिफल 6 मार्च 2021: इन 4 राशि वालों के चमकेंगे भाग्य के सितारे, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 05 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता की उम्मीद है | शाम के समय घर में अतिथि आ सकते है | आज संतान आपसे बात शेयर कर सकती है, आप उनकी परेशानी का हल ढूंढने में मदद करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी, इस दौरान आप अपनी सेहत का ख्याल रखे | घर का माहौल बढ़िया रहेगा, आपको बुजुर्ग सदस्य से सलाह मिल सकती है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उत्तम प्रतीत हो रहा है | सोचे हुए कार्यो को समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा | हालाँकि आज के दिन जमीन जायदाद के मामलो से दूरी बनाकर रखे, विवाद हो सकता है | जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको अपने व्यर्थ के खर्चो में कटौती करनी होगी, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको को उच्च अधिकारी से कोई नसीहत मिल सकती है | शाम के समय बच्चो के साथ घूमने निकल सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | कामकाज में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है | इस राशि के व्यापारी नए काम में हाथ डालने की इच्छा जता सकते है | आज स्वास्थ्य से जुडी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज विवाद हो सकता है, बुजुर्गो की मदद से मामला शांत होगा | राजनीती से जुड़े जातको के लिए दिन फलदायी साबित होगा | इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | कोर्ट कचहरी के मामलो में आज आपको राहत मिल सकती है | स्वास्थ्य के मामले में आज आपको सतर्कता बरतनी चाहिए | नौकरीपेशा जातक शाम को थका हुआ महसूस करेंगे | विवाहितो के लिए दिन बढ़िया बीतेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा | आपके कार्यो में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा | रोजमर्रा से जुडी कोई चीज आज खरीद सकते है. हालाँकि जेब पर भी ध्यान दे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की वजह से मूड खराब रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कुछ ऐसे खर्चे होने वाले है, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे | आपको क्रोध पर काबू करना सीखना होगा | संतान से जुड़ा कोई समाचार उनके भविष्य की चिंता को कम करेगा | आज पिताजी की सेहत पर ध्यान दे, तबियत बिगड़ सकती है | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसके दूरदर्शी परिणामो पर विचार कर ले | ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकता है | इस राशि के छात्रों की विदेश जाने की इच्छा पूरी होती दिखाई दे रही है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि कुछ नए लोगो से मुलाकात आपका सामाजिक दायरा बढ़ाएगी | आज किसी काम में अड़चन आ सकती है, जिस वजह से थोड़ी परेशानी होगी | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, लम्बे समय बाद परिवार संग वक़्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | व्यापारी जातको को आज जोखिम उठाने से बचना चाहिए | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन स्थिति सामान्य रहेगी | आर्थिक मामलो में आज सावधानी बरते | विवाहित जातको की संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर