Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 मार्च 2021: ग्रह-नक्षत्र देंगे इन 05 राशियों का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 06 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आस पास का माहौल आपको रास आएगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आज शुभ समाचार मिल सकता है | आप संतान के भविष्य के लिए निवेश कर सकते है | स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में मिले नतीजों से संतुष्टि प्राप्त नहीं होगी, आपको और प्रयास करने होंगे | इस राशि के छात्रों को आलस्य त्यागना होगा | शाम को आप दोस्तों संग समय बीता सकते है | ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | नौकरीपेशा जातको की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बॉस आपकी तारीफ करेंगे | जमीन जायदाद के मामले में दिन साथ दे रहा है | संतान की संगति को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अनुकूल प्रतीत हो रहा है | व्यापारियों को आज कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते है | अचानक कुछ खर्चे हो सकते है, आप तैयार रहे | परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा | आज बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनकी इच्छा पूरी करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | स्वास्थ्य समस्या से मुक्ति मिलेगी, जिस वजह से अधूरे कार्यो पर ध्यान देंगे | व्यापारी जातक आज संसाधन जुटाने में लगे रहेंगे | शाम को परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर बात हो सकती है | जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | ऑफिस में बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | आज जमीन जायदाद के मामलो से दूरी बनाकर रखे | कहीं धन निवेश करने का विचार कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातको की प्रिय से बहस हो सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | स्वयं पर कुछ खर्चा कर सकते है, आप प्रसन्न होंगे | व्यापारियों को त्रिकोणीय संबंधो से लाभ होने वाला है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | शाम को जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते हो सकती है | इस राशि के छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिश्रित रूप का प्रतीत हो रहा है | किसी बात की चिंता सताएगी, इसका असर कार्यो पर पड़ सकता है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | आर्थिक क्षेत्र में स्थिति काबू में रहेगी | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, हालाँकि वाहन चलाते समय सावधानी बरते |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | लेकिन आपको अपने वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ सकता है, इस वजह से विचारमग्न रहेंगे | दूसरे लोगो पर अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करे | जीवनसाथी संग शाम को घूमने निकल सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसीलिए सावधान रहे | आज किसी मित्र से आपको आमदनी बढ़ाने का नया तरीका मिल सकता है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | दाम्पत्य जीवन में ऐसी कोई बात ना छेड़े, जिससे विवाद होने की सम्भावना हो |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज के दिन अपने कार्यो को दुसरो पर ना सौंपे | कामकाज में लाभ होने के संकेत मिल रहे है, आप मेहनत करते रहे | तली भुनी चीजों से दूरी रखे, बीमार पड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा, उनके लिए कुछ कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम फलदायी रहेगा | कुछ ऐसे कार्यो पुरे हो सकते है, जिनकी उम्मीद आप छोड़ चुके थे | पिताजी से आज कुछ जरुरी बाते होगी, आपको कोई सलाह मिल सकती है | इस राशि के छात्र घूमने फिरने में समय व्यर्थ ना करे | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर