Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 मार्च 2021: इन राशियों के लिए फलदायी साबित होगा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 07 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा | कोई पुरानी चिंता आपको घेर सकती है, इसे हावी ना होने दे | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा, आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज के दिन आप कुछ चीजों की खरीददारी कर सकते है, अधिक खर्चा होने की सम्भावना बन रही है | घर में बुजुर्ग परिजनों से बहसबाजी हो सकती है, बेहतर होगा आप अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखे | जीवनसाथी के साथ मिलकर जीवनसाथी के भविष्य की योजना बना सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालाँकि कार्यक्षेत्र में विरोधी अड़चन पैदा कर सकते है, आपको पूर्ण सतर्कता बरतनी होगी | पूर्व में समाज के लिए कार्य को लेकर आपकी प्रशंसा होगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी व्यापार में भागीदारी निभाने की इच्छा जता सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | राजनीतिक कामो में आज फायदा मिलने की सम्भावना है, लेकिन अपनी तरफ से कोई नहीं ना रहने दे | कोर्ट कचहरी के मामलो में उलझने से बचे | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है | नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की राय को भी तरजीह दे, तभी आप सफलता पा सकेंगे | भाई बहनो के रिश्ते में स्नेह बढ़ेगा | जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कार्यक्षेत्र में नया परिवर्तन आएगा, ये आपको रास आएगा | इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षकों से पूरी मदद मिलेगी | घर से बाहर किसी से भी अशिष्टता से पेश ना आए | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है, प्रिय के लिए कुछ कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, लेकिन फिर भी प्रिय के लिए समय निकाल लेंगे | अटके हुए कार्यो को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है | आज बाहर के खानपान से दूर रहे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने की कोशिश कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | व्यापारियों को आज सलाह की आवश्यकता महसूस होगी, अच्छा होगा विश्वासपात्र की मदद ले | परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को निभाने से आपकी तारीफ होगी | प्रेम जीवन वाले शाम का समय प्रिय संग बीता सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज में मामले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज कुछ खर्चे होने वाले है, अच्छा होगा आप इस पर काबू करके चले | भाई या बहन आपसे कोई मदद ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में आज कड़वे अनुभव होने वाले है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कोई रिश्तेदार लम्बे समय बाद मुलाकात के लिए आ सकता है | आज के दिन किसी को उधार धन ना दे, वापस मिलने की सम्भावना कम है | आप माताजी के स्वास्थ्य का ख्याल रखे, गिरावट देखने को मिल सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | धर्म कर्म के कामो में आपकी रूचि बढ़ेगी | निवेश करने को लेकर किसी से सलाह ले सकते है | घर परिवार में कोई पुराना विवाद फिर से खड़ा हो सकता है, आपको इस पर ध्यान देना होगा | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | उधार दिया धन मिलने की सम्भावना बन रही है, जिससे आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | मित्रो संग अपनी कोई व्यथा शेयर कर सकते है | यदि कोई सम्पत्ति खरीदना चाहते है, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर