Category Archives:  Spiritual

Mahashivratri 2021: इन चीजों से करे शिवलिंग का अभिषेक, हर इच्छा पूरी करेंगे महादेव

Mar 09 2021

Posted By:  Sunny

महाशिवरात्रि के दिन देश में एक अलग ही धूम देखने को मिलती है | हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का बड़ा महत्व है, क्योंकि यही वह दिन है, जब माँ पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था | महादेव के भक्त इस दिन उपवास भी रखते है और दूर दूर से मंदिरो में उनके दर्शन के लिए आते है | शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनसे महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए | इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है | ऐसे में आज हम आपको उन्ही वस्तुओ और उनसे प्राप्त होने वाले फलों के बारे में बताने जा रहे है |


दूध से अभिषेक


शिवलिंग दूध से सबसे ज्यादा अभिषेक किया जाता है | शास्त्रों में बताया गया है कि दूध से अभिषेक करने से संतान प्राप्ति होती है | साथ ही इससे महादेव प्रसन्न होते है, और भक्तो की परेशानियों को दूर करते है |

दही से अभिषेक


महाशिवरात्रि के दिन दही से शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन में स्थिरता और परिपक्वता आती है | इतना ही नहीं इससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है |



शहद से अभिषेक


शास्त्रों में शिवलिंग का शहद से अभिषेक करने का महत्व भी बताया गया है | शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने से मन शुद्ध होता है, आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ता है | साथ ही मन में दयाभाव और परोपकार की भावना बढ़ती है |

सरसो के तेल से अभिषेक


शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सरसो के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करने से गुप्त शत्रुओ से मुक्ति मिलती है | साथ ही पराक्रम और साहस भी बढ़ता है | हालाँकि ऐसा करने से पहले कुंडली दिखाकर पंडित से राय जरूर ले |

गंगाजल से अभिषेक


महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से सुख साधनो में वृद्धि होती है | वहीँ सभी तीर्थस्थलों के जल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और माँ पार्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है |

पंचामृत से अभिषेक 


शिवरात्रि के दिन पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है | इसके अलावा घी से अभिषेक करने से  रोगो से मुक्ति मिलती है | वहीँ गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन प्राप्ति होती है और जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर