Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 मार्च 2021: आज है महाशिवरात्रि, जानिए किसे मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

Mar 10 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज में नयी चुनौतियाँ आ सकती है, आपको संभलकर रहना होगा | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन संतुलित रहेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी अपनी कुछ महत्वकांक्षाये व्यक्त कर सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | कामकाज में दिन अच्छा बीतेगा, जिस वजह से प्रसन्न रहेंगे | घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बुजुर्गो से बातचीत कर सकते है | जीवनस्तर सुधारने के लिए कुछ चीजे खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी, जिस वजह से आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा | आज ऐसे लोगो से दूर रहे, जो नकारात्मकता फैलाते है | इस राशि के विद्यार्थियों को गुरुजनो से मदद मिलेगी | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में किसी वजह से तनाव का माहौल पैदा हो सकता है | अपने खर्चो पर काबू करने की कोशिश करे | आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े विचारवान रहेंगे | जीवनसाथी संग बाहर जाने का प्लान बन सकता है, आप अच्छा महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | बशर्ते आपको आलस त्यागना होगा, तभी आपके कामकाज सफल हो सकेंगे | ऑफिस में कोई सहकर्मी आपसे किसी तरह की मदद मांग सकता है | आज पिताजी से कोई सलाह मिल सकती है, उसे जीवन में उतारने की कोशिश करे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में उत्साह बना रहेगा, जिस वजह से बोरियत नहीं होगी | किसी काम को लेकर भागदौड़ थकान की वजह बन सकती है | शाम का समय मित्रो संग बीता सकते है | संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से चर्चा कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिले जुले रूप का रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको को आज थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है | परिवार का कोई सदस्य आपको शुभ समाचार दे सकता है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी भी गलतफहमी को जगह ना दे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातक किसी भी तरह के तनाव को हावी ना होने दे | परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है | स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, बाहर के खाने से दूरी रखे | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, हालाँकि आपको अधिक प्रयास करने होंगे | व्यवसाय की उन्नति से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा | आज जीवनसाथी के साथ थोड़ी खरीददारी कर सकते है | प्रेम जीवन वालो के दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए ऑफिस में दिन कुछ खास रहेगा, नए शख्स से दोस्ती हो सकती है | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | शाम का समय दोस्तों संग हास्य विनोद में बीत सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए कामकाज में अतिरिक्त सावधानी बरते तो अच्छा है | आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी, लेकिन कुछ खर्चे आ सकते है, जिनके लिए आप तैयार नहीं है | जीवनसाथी व्यवसाय में हाथ बंटाने की बात कह सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे अरसे बाद परिवार संग वक़्त बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज थोड़ी कठिनाई हो सकती है | परिवार में अचानक विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, घर के बुजुर्गो की सलाह से मामला शांत होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर