Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 मार्च 2021: आज इन राशियों पर मेहरबान है माँ लक्ष्मी, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 11 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | एक के बाद एक कामो में सफलता मिलने से आपका हौंसला बढ़ेगा | वैसे शाम के समय शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है | इस राशि के विद्यार्थी कुछ जरुरी चीजे खरीद सकते है | परिवार के बुजुर्गो संग समय बीता सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने अधूरे कामो को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतर है | आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगा | ऑफिस में शत्रु सक्रिय है, आप सावधान रहे | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति आपसी बातचीत से दूर होगी | सेहत बढ़िया रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन भागदौड़ में बीत सकता है | जिस वजह से आपको थकान महसूस होगी | अपनी संतान के भविष्य को लेकर थोड़े विचारमग्न रहेंगे | व्यापारी जातक मनचाहा लाभ ना मिलने से मायूस ना हो, स्थिति जल्द ही बदलेगी | जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालाँकि आप क़ानूनी पचड़ो से दूरी रखे, अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है | आज किसी काम में नगद की जरूरत पड़ सकती है, आप मित्र से मदद लेंगे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आप परिवार संग घूमने फिरने का प्लान बना सकते है | वैसे आप बाहर के खाने पीने से दूरी बनाकर रखे | आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कोई चुना लगा सकता है | महत्वपूर्ण फैसलों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज सुख सुविधा की कोई वस्तु खरीद सकते है, हालाँकि जेब पर इसका भार पड़ सकता है | आज भाई का अनुभव आपके व्यापार में काम आने वाला है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपको तनाव दे सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अच्छा होगा आज के दिन किसी के काम में टांग ना अड़ाये, अन्यथा आप बेवजह उलझ सकते है | इस राशि के विद्यार्थियों को पढाई में ध्यान देने की जरूरत है | शाम को आस पड़ोस के किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | राजनीति से जुड़े लोगो को आज नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे | परिवार में आज नयी सम्पति खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | वैसे आज भागदौड़ के बीच खानपान का ख्याल रखे, सेहत प्रभावित हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिले जुले रूप का रहेगा | आर्थिक मामलो में भाग्य का साथ मिलेगा, आप परिजनों के लिए कुछ खरीद सकते है | घर में विवाहयोग्य शख्स के विवाह की बात चल सकती है | इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में मित्रो से मदद मिलेगी | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अथिक बीतेगा | किसी काम में अड़चन आ सकती है, हालांकि दोपहर के बाद स्थिति बदलेगी | विदेश जाने की इच्छा रखने वालो को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | ससुराल पक्ष से रिश्तो को लेकर दिन शुभ नहीं है, बात बिगड़ सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी बात की ख़ुशी आपके चेहरे पर झलकेगी | कामकाज में सहकर्मियों से मदद मिलेगी जिससे कार्य आसान होंगे | किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप बेहद प्रसन्न होंगे | आज जीवनसाथी की कोई सलाह आपको रास आएगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में अपनी मेहनत में कमी ना आने दे, अन्यथा लाभ से चूक सकते है | धर्म कर्म के कार्यो की ओर मन आकर्षित होगा | घर में किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते है, आप चिंता ना करे शाम तक सब ठीक हो जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर