Category Archives:  Spiritual

जीवन की हर बाधा को दूर करेंगे ये मंत्र, एक बार जरूर आजमाए

Mar 11 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में सुख और दुःख का आना जाना लगा रहता है | लेकिन कई बार परेशानियों की वजह से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है | और मनुष्य को निराशा घेरने लगती है, यदि आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है | क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या का हल बताया गया है | उपाय, पूजा पाठ और विशेष मंत्रो से जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है | ऐसे में आज हम आपको कुछ चमत्कारी मंत्रो के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये जानते है | आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


गंभीर समस्या से मुक्ति हेतु


यदि आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे है और कोई राह दिखाई नहीं दे रही है, तो आप नृसिंह भगवान के मंत्र "सर्वेश्वरेश्वराय सर्व विघ्न विनाशिने मधुसूदनाय स्वाहा।" और "उग्र वीर महाविष्णु ज्वलन्तं सर्वतो मुखम्। नृसिंह भीषण॔ भद्रं मृत्युं मृत्युं नमाम्यहम्।" का जाप करे | इससे आपकी सभी समस्याएं दूर होगी, साथ ही नृसिंह देवता की कृपा बनेगी |

क्लेश से मुक्ति


यदि आपके जीवन को क्लेश और कलह ने दूभर कर रखा है, तो श्रीकृष्ण का ये मंत्र आपकी मदद कर सकता है | "कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेश नाशाय गोविंदाय नमो नम:।" और "श्री कृष्णाय नमः" मंत्र का जाप करे | इससे श्रीकृष्ण प्रसन्न होंगे और जीवन से कलह की समाप्ति होगी |



नकारात्मक शक्ति से मुक्ति


यदि आपको ऐसा लगता है कि घर में या किसी शख्स पर नकारात्मक शक्ति का साया है, तो आप "स्थाने हृषीकेश तव प्रकीर्त्या जगत् प्रह्रध्य त्यनुरज्यते च। रक्षांसि भीतानि दिशो द्रवन्ति सर्वे नमस्यन्ति च सिद्ध संघाः।" मंत्र का तीन हजार बार जप करे | 

कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा


यदि कोर्ट कचहरी के मामले से परेशान है, तो आप हनुमान जी के मंत्र "हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।" का 1 लाख बार जप करे | इस दौरान मन में राम जी और माता का सीता का ध्यान करे | इससे आपको कोर्ट कचहरी के मामलो से मुक्ति मिलेगी और बिगड़े कार्य भी सुधरेंगे |

इस बात का रखे ख्याल


ज्योतिष में बताया गया है कि जब भी आप मंत्र जप करे तो स्वच्छ स्थान पर ही करे | साथ ही जिस समय आप जप करते है, हर दिन उसी समय और स्थान पर जप करे | तभी मंत्र जप का फल प्राप्त होता है | साथ ही मंत्र जप के दौरान मन में कोई गलत भावना ना लाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर