Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 मार्च 2021: इन राशियों को होंगे आर्थिक लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 12 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन कुछ परिवर्तन लेकर आया है, आपको तैयार रहना चाहिए | कामकाज के मामले में दिन ठीक रहेगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी | आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से लेनदेन से बचे, अन्यथा खटास आ सकती है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिले जुले रूप का रहेगा | किसी वजह से निराशा हो सकती है, लेकिन आप इसे सबक की तरह ले | आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्चे पहले ही खड़े है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने निकल सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है, इसकी वजह आपके शत्रुओ का सक्रीय होना है | आपको उनसे सावधान रहना होगा | आज कोई दोस्त आपको जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित कर सकता है | स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में मतभेद होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे, आपको इन्हे पहचानना होगा | किसी संगठन से जुड़ना चाहते है, तो आज का दिन बेहद शुभ है | पूर्व में किसी काम को लेकर की गयी मेहनत आज रंग लाने वाली है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को आज उच्च अधिकारीयों से मदद मिलेगी | इस राशि के छात्र आज का दिन मौज मस्ती में बीता सकते है | आर्थिक मामले में स्थिति सामान्य रहेगी, आप बचत की आदत डाले | संतान से शुभ समाचार मिल सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज में प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | परिवार में सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर चल रही बात से दुखी हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा | जिस वजह कोई निजी काम भूल सकते है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | बच्चे आज किसी चीज की जिद कर सकते है | वैसे आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलो से दूरी बनाकर रखे, मुंह की खानी पड़ सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी चीज की चिंता सता सकती है | इस राशि के विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाए बना सकते है | धर्म कर्म के कामो में आपका मन लगेगा | आज जीवनसाथी को आपसे किसी चीज की शिकायत हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | अधूरे पड़े कामो को पूरा करने में आपको किसी से मदद मिल सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर भी शुभ संकेत मिल रहे है | लम्बे समय बाद शाम को मित्रो संग गप्पे लड़ाने का मौका मिलेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके मन में कई विचार चलेंगे, जिस वजह से असमंझस की स्थिति रहेगी | कामकाज के मामले में दिन सामान्य रहेगा | आज अचानक वाहन धोखा दे सकता है, सतर्क रहे | आज जीवनसाथी की किसी बात से खुश होकर उनके लिए कोई उपहार खरीद सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | दोस्तों संग जरुरी चीजों पर चर्चा कर सकते है | नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार बढ़ने वाला है, तैयार रहे | धन निवेश करने के लिए दिन शुभ है, हालाँकि पहले विशेषज्ञ से सलाह ले तो बेहतर है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने में सफल होंगे | नींद पूरी ना होने की वजह से नौकरीपेशा जातको का ऑफिस में मन नहीं लगेगा | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा निराशाजनक साबित हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर