Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 मार्च 2021: ये 03 राशि वाले रहे सावधान, दिन आपके लिए रहेगा भारी

Mar 13 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा, आपको अनुभवी से सलाह मिलेगी | परिवार में चल रहे किसी विवाद को दूर करने में आप सफल होंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में जीवनसाथी अपनी सहमति दर्शायेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | आज संतान किसी चीज की जिद कर सकती है | शाम के समय आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी आज आपसे मन की बात शेयर कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर आज दिन थकानेवाला साबित होगा | आज किसी से भी कठोर भाषा से पेश ना आये | आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी | आप बाहर के खानपान से दूर रहे, तबियत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज कार्य में किसी तरह की गलती ना करे, सीनियर्स की आप पर नजर रहेगी | जीवनसाथी की धर्म कर्म में रूचि आपको भी प्रेरित करेगी | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय से दूर रहे, किसी वजह से विवाद हो सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | आर्थिक मामलो में सावधान रहे, नुकसान हो सकता है | कामकाज को लेकर दिन स्थिति अनुकूल है, लेकिन जल्दबाजी ना करे | इस राशि के छात्रों को सोची हुयी सफलता के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा | इस वजह से थकान और सिर दर्द होने की सम्भावना है | अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है | शाम का समय आप परिवार के छोटे सदस्य के साथ व्यतीत करेंगे | आपको उनसे कुछ नया जानने को मिलेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापारियों की साख में आज वृद्धि होगी | नयी नौकरी की तलाश कर रहे जातको की तलाश पूरी होती नजर आ रही है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | वैसे आज किसी को भी उधार धन देने से बचे, वापस मिलने की सम्भावना कम है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर में या परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिस वजह से आप व्यस्त रहेंगे | आज ऐसे कार्यो को हाथ में ना ले, जिनके पुरे होने की सम्भावना कम हो | माता जी से आज स्नेह मिलेगा, आप मन की बात बता सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा, हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर ग्रह साथ नहीं दे रहे है | आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश में रहेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन सामान्य रहेगा | आज निजी काम में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक मामलो में अटका हुआ धन मिलने से प्रसन्न होंगे | पिताजी से आपको व्यापार के लिए कोई सलाह मिल सकती है | आज किसी पड़ोसी से बहस होने की सम्भावना है, इससे बचे | शाम को जीवनसाथी संग घूमने निकल सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | वैसे आज आप आर्थिक मामलो में सावधान रहे, तो बेहतर है | कामकाज के सिलसिले में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | इस राशि के छात्र नए कोर्स में दाखिला ले सकते है | परिवार में किसी मुद्दे पर आपसे राय ली जा सकती है | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन खास साबित होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर