Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 मार्च 2021: आज इन राशियों पर मेहरबान है महादेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 14 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा | संतान की परीक्षा को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | शाम के समय जीवनसाथी के साथ आवश्यक वस्तुओ की खरीददारी के लिए बाजार जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में सामंझस्य बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | पारिवारिक व्यवसाय में आपको सलाह की जरूरत पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिश्रित फल देने वाला साबित होगा | अपने करियर की दिशा में बदलाव लाने का सोच रहे जातको को अभी रुकने की जरूरत है, समय अनुकूल नहीं है | परिवार में कोई विवाद फिर से खड़ा हो सकता है, आपका दखल जरुरी होगा | दाम्पत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातको की जल्द ही इच्छापूर्ति होने वाली है | नौकरीपेशा जातको को नए प्रोजेक्ट मिलने वाले है | संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है, सतर्क रहे | जीवनसाथी के चेहरे पर ख़ुशी का भाव रहेगा, आप प्रसन्न होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालाँकि आप पारिवारिक खर्चो पर काबू रखे, अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है | शाम का समय धर्म कर्म के काम में बीत सकता है | कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातक घूमने फिरने की योजना बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | कामकाज को लेकर थोड़े तनाव की स्थिति रह सकती है | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है, आप प्रयास करे | व्यापारी आज जोखिम उठाने से बचे | परिवार में किसी वजह से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको अधिकारी वर्ग से कार्यो में पूरा सहयोग मिलेगा | कोई रुका हुआ घरेलू काम आज आपके प्रयासों से पूरा हो सकता है | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | माता पिता के साथ तीर्थ यात्रा की प्लानिंग हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | हालाँकि शाम के समय परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | व्यापारी साझेदारों संग कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | अपनी व्यस्तता के बीच भी प्रेम जीवन के लिए समय निकाल लेंगे | वैसे आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | जिस वजह से कुछ कामो में परेशानी या अड़चन का सामना करना पड़ सकता है | मित्रो संग मन की बात करके अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में कोई ऐसी बात ना छेड़े, जिससे विवाद होने की सम्भावना हो |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | संतान की उन्नति को देखकर आप प्रसन्न होंगे | व्यापारी जातक व्यापार को नयी दिशा देने की कोशिश करेंगे | संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न होगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी से जरुरी विषय पर राय ले सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका मिले जुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर दिन अनुकूल प्रतीत हो रहा है | पिता के साथ संबंधो में मधुरता आएगी | आर्थिक लेनदेन में आज खास सावधानी बरतने की जरूरत है | संतान के किसी कृत्य की वजह से घर में तनाव का माहौल हो सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी घरेलू कार्य में आपको ना चाहते हुए भी धन खर्च करना पड़ सकता है | आज घर के बुजुर्गो से आपको सलाह मिलेगी, जो भविष्य में काम आएगी | कार्यक्षेत्र को लेकर किसी प्रकार की चिंता ना करे, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर