Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 मार्च 2021: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 17 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मेहनत भरा रहेगा | जिस वजह से आप थकान भी महसूस कर सकते है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में सभी से प्रेम से पेश आये | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, हालाँकि दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव पैदा हो सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है | निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है, भविष्य में लाभ मिलेगा | परिवार से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | प्रेम जीवन वाले प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | इस राशि के छात्र पढाई में ध्यान दे, तभी सफलता प्राप्त होगी | आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है | शाम के समय किसी परिचित से फ़ोन पर लम्बी बात हो सकते है | पिताजी की सेहत को लेकर सतर्क रहे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | व्यापारी जातक किसी तरकीब से अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आप ऐसा कोई काम न करे, जिसे लेकर मन में संशय हो | दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर दिन शुभ है, मनचाहे लाभ कमाने में सफल होंगे | रिश्तेदारों से चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है | स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, बाहर के खानपान से बचे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी काम को लेकर की गयी भागदौड़ रंग लाएगी, कार्य सफल होगा | व्यापार को लेकर आप किसी से राय ले सकते है | इस राशि के छात्रों को पढाई में मन लगाने में कठिनाई होगी | जीवनसाथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आर्थिक मामलो में ख़ास सावधानी रखनी होगी | ऑफिस में टीमवर्क से आपको सफलता मिलेगी | हालाँकि आज किसी से बहस भी हो सकती है | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा बीतेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारियों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की जरूरत महसूस होगी | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन खास साबित होगा | आस पड़ोस में किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया बीतेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापार को लेकर आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है, आपको संयम रखना होगा | कामकाज में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | इससे आपके दाम्पत्य जीवन में भी सामंझस्य बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप पर एक साथ कई जिम्मेदारियां आने वाली है | जिस वजह से कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे | परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, इससे बचने की कोशिश करे | सेहत बढ़िया रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणामो वाला रहेगा | किसी काम में उम्मीद से ज्यादा खर्चा होने वाला है | ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है | वैसे आज शत्रुओ से सावधान रहे, नुकसान पहुंचा सकते है | बड़े भाई से कोई काम की सलाह मिल सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | निजी कार्य की जिम्मेदारी किसी और को सौंपना आपकी गलती साबित हो सकता है | अटके हुआ धन मिल सकता है, हालाँकि आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा | जीवनसाथी संग मिलकर संतान के लिए कोई निर्णय ले सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर