Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 मार्च 2021: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 18 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी | आज कोई करीबी आपकी सादगी का फायदा उठा सकता है | इस राशि के विद्यार्थियों को आपका लक्ष्य निर्धारित करना होगा, तभी सफलता मिलेगी | विवाहितो का दिन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है | व्यवसाय को लेकर की गयी भागदौड़ से लाभ होगा | नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार बढ़ने वाला है | परिवार में किसी खास मुद्दे पर बातचीत हो सकती है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अचानक किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातको को मिला काम भविष्य के लिए लाभदायी साबित होगा | आज किसी मित्र से बहस हो सकती है, आप ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | इस दौरान अपने खानपान पर ध्यान दे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | आज आवेश में आकर कोई भी फैसला लेने से बचे | आप किसी मसले पर पिताजी से राय ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में थोड़ी उठापटक की सम्भावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप कार्यक्षेत्र में निगरानी रखे, आसपास हो रही घटनाओ के बारे में आपको पता होना चाहिए | किसी काम में रूचि बढ़ेगी, हालाँकि उसमे धन भी खर्च होगा | परिवार के सदस्यों संग घूमने का प्लान बन सकता है, बच्चे प्रसन्न होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आज चुनौती से सामना होगा, हालाँकि आप उससे निपट लेंगे | अपने निजी कार्य की जिम्मेदारी दुसरो को ना सौपे | परिवार को आपके प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिल सकती है, अच्छा होगा आप ही बता दे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी उलझन में पड़ सकते है, आप मित्र से मदद ले सकते है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिल सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे पर मतभेद विवाद की वजह बन सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके मन कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हे आप करीबी से शेयर कर सकते है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालाँकि शाम को सिरदर्द हो सकता है | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांगेगा, आप असमर्थता जता सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा, प्रेम में वृद्धि होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी काम में जल्दबाजी करने की वजह से बड़ी गड़बड़ हो सकती है | व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीपूर्ण साबित होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | सम्पति को लेकर चल रहे क़ानूनी मामले को ज्यादा खींचना, परेशानी का सबब बन सकता है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर मेहनत रंग लाएगी | जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराजगी प्रकट कर सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने वाली है, जिससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | विद्यार्थियों के लिए दिन कमजोर रहेगा, धन की कमी का सामना करना पड़ेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से काम की सलाह मिल सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कला से जुड़े जातको को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है | व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा | ध्यान रखे किसी चीज का दिखावा करना शोभनीय नहीं है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, रोमांस बढ़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर