Category Archives:  Spiritual

Holi 2021: शुभ मुहूर्त में अपनी राशि के अनुसार करे इन वस्तुओ का दहन

Mar 18 2021

Posted By:  Sunny

होलिका दहन हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है | हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है | जिस प्रकार रावण दहन बुराई और अच्छाई की जीत को दर्शाता है, उसी प्रकार होलिका दहन भी बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है | होलिका दहन के दौरान शुभ फल प्राप्ति के लिए अक्सर लोग अग्नि में वस्तुए अर्पित करते है | ज्योतिष के अनुसार इस अग्नि में अपनी राशि के अनुसार वस्तु अर्पित की जाए, तो विशेष फल की प्राप्ति होती है | ऐसे में आज हम इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |



फाल्गुन पूर्णिमा 2021
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 28 मार्च 2021 को 03:27 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 मार्च 2021 को 00:17 बजे

होलिका दहन 2021
होलिका दहन मुहूर्त- 18:37 से 20:56
अवधि- 02 घंटे 20 मिनट



होली 2021
भद्रा पूंछ- 10:13 से 11:16
भद्रा मुख- 11:16 से 13:00 

अपनी राशि के अनुसार करे इन लकड़ियों का दहन

मेष- इस राशि के जातक खैर या खदिर की लकड़ी अर्पित करे |

वृष- इस राशि के जातक गूलर की लकड़ी अर्पित करे |

मिथुन- आप अपामार्ग की लकड़ी का दहन करे |

कर्क- शुभ फल के लिए आप पलाश की लकड़ी का दहन करे |

सिंह- इस राशि के जातक मदार की लकड़ी का होलिका में दहन करे |

कन्या - इस राशि के जातको के लिए अपामार्ग की लकड़ी का दहन शुभ फल देगा |

तुला- आपके लिए गूलर की लकड़ी का दहन फलदायी सिद्ध होगा |

वृश्चिक- आप खैर या खदिर की लकड़ी का दहन करे |

धनु- शुभता के लिए आप पीपल की लकड़ी का दहन करे |

मकर- आप होलिका दहन में शमी की लकड़ी का दहन करे |

कुम्भ- इस राशि के जातक आम की लकड़ी का दहन करे |

मीन- आप पीपल की लकड़ी का दहन करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर