Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 मार्च 2021: आज सावधान रहे धनु राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Mar 20 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | मन में परोपकार की भावना रहेगी, आप किसी की मदद कर सकते है | कामकाज को लेकर आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में स्थितियां काबू में रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है | व्यापार को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | आज पैरो में दर्द होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने काम को लेकर आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है | विद्यार्थियों को गुरुजनो का आशीर्वाद मिलेगा | आर्थिक मामलो में दिन शुभ रहेगा, रुका हुआ धन मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | आज के दिन वे कार्य ही हाथ में ले, जिनके पूरा करने को लेकर आप आश्वश्त हो | नौकरीपेशा जातको का दिन थका देने वाला साबित होगा | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापार को लेकर आपकी दूरदर्शिता काम आएगी | लम्बे समय से अटके कामो को फिर से शुरू करने के लिए दिन शुभ है | शाम का समय आप बच्चो संग खेल कूद में बीता सकते है | जीवनसाथी को कोई शारीरिक समस्या हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | बिज़नेस से जुड़े जातको को आज कुछ परिवर्तनों की जरूरत महसूस हो सकती है | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखेंगे | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में उठापठक का माहौल रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | हाथ में लिए सभी कार्यो को आप समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | हालाँकि आज स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर लग रहा है, सतर्क रहे | व्यापार की स्थिति में सुधार आमदनी को बढ़ाएगा | दाम्पत्य जीवन में सौम्यता और प्रेम बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | ऑफिस या पारिवारिक काम में उलझ सकते है, जिसमे आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | आर्थिक मामलो में आज थोड़ी सतर्कता बरते तो अच्छा है | इस राशि के विद्यार्थी आलस से दूर रहे, तभी वे मनचाहे लक्ष्य को पा सकेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | पारिवारिक सम्पति को लेकर चला मामला और उलझ सकता है | व्यापारियों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी | आज कुछ जरुरी खर्चे करने पड़ सकते है, जेब पर भार बढ़ सकता है | शाम को करीबी मित्र से मुलाकात कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायी साबित होगा | आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसे लेकर आप जीवनसाथी से भी बात करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से डांट पड़ सकती है, गलती करने से बचे | स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अनुकूल साबित होगा | नयी सम्पत्ति खरीदना चाहते है, तो समय शुभ है | आज कोई मित्र आपसे उधार धन मांग सकता है, आप उसकी मदद करेंगे | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी कोई बात शेयर कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ कामो में परेशानी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति आपके पक्ष में होगी | पिताजी की सलाह से नया काम शुरू करने का विचार कर सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात पर बहस हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर