Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 मार्च 2021: इन पर बरस रही है महादेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 21 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यवसाय को लेकर लिए गए निर्णय सही साबित होंगे, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा | राजनीति से जुड़े जातको को अपनी छवि मजबूत करने की जरूरत है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य रहेगा, आपको बचत की आदत डालने की जरूरत है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | हालाँकि इस बीच व्यवसाय पर भी ध्यान दे | संतान की धार्मिक कार्यो में रूचि आपको ख़ुशी देगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा, अधूरे कामो को पूरा करने के लिए दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको को आज सावधानी से कार्य करने की जरूरत है | जीवनसाथी संग आज आपके माता पिता की प्रशंसा कर सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में अधिक ध्यान देना होगा, अन्यथा किसी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है | विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातक इस दिशा में कार्य कर सकते है | बड़े भाई से कोई सलाह मिल सकती है, जिसे आप जीवन में उतारेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा, जिस वजह से कोई निजी कार्य अधूरा रह सकता है | कार्यक्षेत्र में सहयोगी मदद करेंगे, समय आने पर आप भी मदद करे | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए दिन सही है, कोई उपहार दे तो अच्छा है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने आसपास के लोगो संग सावधान रहे, टकराव की स्थिति बन सकती है | कोई पारिवारिक विवाद बुजुर्गो की सलाह से सुलझ सकता है | आप स्वास्थ्य के लिए व्यायाम की आदत डाले | दाम्पत्य जीवन के लिए दिन शुभ है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज समाज में आपकी साख में वृद्धि होगी, हालाँकि कुछ धन खर्च होने की सम्भावना भी बन रही है | नौकरीपेशा जातको को नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है, ध्यान रहे आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नए रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन शुभ है | कार्यक्षेत्र में आसपास की गतिविधियों पर नजर रखे | बड़े आर्थिक लेनदेनों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | शाम को माता पिता संग समय बिताएंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार की जरूरतों पर कुछ धन खर्च कर सकते है | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में वाणी पर काबू रखे | व्यापारियों के लिए दिन शुभ साबित होगा, नई डील कर सकते है | जीवनसाथी संग घूमने की प्लानिंग कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | साझेदारी में किया गया व्यापार आपको लाभ पहुंचाने वाला है | घर की साज सज्जा पर बड़ा खर्चा कर सकते है | आज संतान की संगति को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है, संतान से इस विषय में बात करे तो बेहतर है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कोई बनता कार्य अचानक रुक सकता है, आप चिंता ना करे स्थिति जल्द ही बदलने वाली है | व्यापारी परिवार के किसी सदस्य को साझेदारी का ऑफर दे सकते है | घर में बुजुर्गो की सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज किसी जरूरतमंद की मदद अवश्य करे, इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है, उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे | शाम का समय दोस्तों संग सैर सपाटे में बीत सकता है | सेहत बढ़िया रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर