Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 मार्च 2021: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Mar 22 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आज के दिन किसी भी संस्था या बैंक से लोन ना ले, चुकाने में परेशानी होगी | इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | शाम का समय दोस्तों संग बिताएंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले है | वैसे इस बीच खानपान का भी ध्यान दे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | शाम के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | व्यापारियों के लिए दिन लाभदातक साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | शारीरिक रूप से पीड़ित जातको को आज अधिक परेशानी हो सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी | किसी निजी कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है, इस दौरान आपको समझदारी से काम लेना होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ खर्चा करेंगे, जिस वजह से आपके शत्रु परेशान होंगे | कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी, हालाँकि आप अभी के लिए फल की इच्छा न करे | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आलस का भाव रहेगा, जिस वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा | आज किसी मित्र से बहस हो सकती है, स्थिति को बिगड़ने ना दे | आर्थिक मामले में उन्नति के संकेत मिल रहे है | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनातनी का माहौल रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया साबित होगा | आपको माता पिता का सहयोग मिलेगा, जिस वजह से आपके मनोबल में वृद्धि होगी | वैसे आज किसी की भलाई करना आपको भारी पड़ सकता है | प्रेम जीवन के मामले में स्वार्थी होना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | कहीं धन निवेश करने का सोच रहे है, तो दिन आपके लिए शुभ है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | परिवार में सम्पत्ति के विभाजन की सम्भावना है, इस दौरान वाणी में कटुता ना आने दे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से सलाह मिल सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके मन में अशांति का भाव रहेगा, जिस वजह से कामकाज प्रभावित हो सकते है | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में किसी भी विवाद में पड़ने से बचे | किसी मित्र के जन्मदिन में शामिल हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव से मुक्ति मिलेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | धर्म कर्म के कामो की तरफ आप आकर्षित होंगे, आपको इसका लाभ मिलेगा | आपको पेट से जुड़ा विकार होने की सम्भावना है, ध्यान दे | बड़े भाई की सलाह व्यापार में नई जान डालेगी | आज जीवनसाथी संग घूमने फिरने जा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को बॉस से तारीफ मिल सकती है | आज किसी वस्तु के एवज में आपको उसकी मुद्रा से अधिक भुगतान करना पड़ सकता है | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनकी जिद पूरी करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | व्यापार में बुद्धि का प्रयोग आपको लाभ दिलाएगा | स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी से कोई राज की बात पता चल सकती है | इस राशि के छात्रों को पढाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | पिता पुत्र के संबधो में मिठास आएगी | ऑफिस में आज विरोधी आपके किसी कार्य को चौपट कर सकते है, आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है | परिवार में बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर