Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 मार्च 2021: मीन राशि वालो को मिलेगी मानसिक तनाव से मुक्ति, जानिए बाकी राशियों का हाल

Mar 24 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, बाहर के खानपान से दूरी बनाकर रखे, तो बेहतर है। नौकरीपेशा जातक आज अधिक देर तक ऑफिस में रूक सकते है। आपको परिवार के छोटे सदस्यों संग समय बिताना चाहिए, उन्हें आपके स्नेह की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा। 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। घर में मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है, जिस वजह से आप व्यस्त रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज असमंझस की स्थिति बन सकती है, नगद की जरूरत भी पड़ सकती है। शाम को प्रिय से अनचाही मुलाकात हो सकती है, आप इससे बेहद प्रसन्न होंगे। 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा, हालाँकि आप सतर्कता से चले। ऑफिस में सीनियर से किसी बात पर बहस हो सकती है, जिस वजह से मूड बिगड़ा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है, उन्हें उपहार मिल सकता है।  शाम के समय आपको मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा।  कामकाज को लेकर दिन शुभ संकेत दे रहा है। अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिस वजह से आपके चेहरे पर राहत का भाव रहेगा। परिवार से जुड़े किसी निर्णय में भाई बहनो का साथ मिलेगा।  दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा, आप घूमने जा सकते है। 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।  सोचे हुए कार्यो को तय समय पर पूरा करने में सफल होंगे। वैसे आज किसी भी बहसबाजी ना पड़े, बात बढ़ सकती है। माताजी की सेहत पर नजर बनाकर रखे, गिरावट की सम्भावना है। बच्चो के लिए आज कुछ खरीद सकते है।  दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा। 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा।  जमीन जायदाद के मामले में ठोस फैसला आने की उम्मीद है।  नौकरीपेशा जातक ऑफिस में आँख और कान खुले रखे, आसपास की गतिविधियों पर ध्यान दे। बदलता मौसम आपको प्रभावित कर सकता है।  संतान आपसे मन की कोई इच्छा शेयर कर सकती है।  दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन आप प्रिय के लिए समय निकलने में सफल होंगे। इस राशि के व्यापारी नयी रणनीति बना सकते है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, किसी मेहमान के आने की संभावना है। विवाहित जातको की जीवनसाथी से बहस ही सकती है। 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ परिवर्तन लेकर आया है, जो आपको महसूस होंगे। आज के दिन आपको किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने में आप असमर्थता जता सकते है। इस राशि के छात्रों को मनचाहे कोर्स या कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।  ससुराल पक्ष से आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। किसी चीज को लेकर घमंड करने से बचे, आपके रिश्ते बिगड़ सकते है । किसी नए व्यापार को शुरू करने का विचार कर सकते है। पिताजी को आँख से जुडी कोई समस्या हो सकती है, ध्यान दे।  दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा, जीवनसाथी की कोई मांग पूरी कर सकते है। 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।  घर में किसी के जन्मदिन की पार्टी हो सकती है, जिस वजह से उत्साह का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा जातको को बॉस से तारीफ मिल सकती है। आप दुसरो को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चल सकती है। 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा। कामकाज में जल्दबाजी ना करे, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है। कोई अटका हुआ पूरा हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। छात्र अपने करियर को लेकर बड़ो से राय ले सकते है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव की स्थिति रहेगी। 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई चिंता आज जड़ से दूर होने वाली है, जिस वजह से आप राहत महसूस करेंगे। आज के दिन आपका काम दूसरे को सौपना गलती साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों संग घूमने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ रहेगा। 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर