Category Archives:  Spiritual

Holi 2021: ये होली करेगी मालामाल, करे कोई एक आसान सा उपाय

Mar 24 2021

Posted By:  Sunny

भारतीय संस्कृति में कई त्यौहार मनाये जाते है, इन्ही त्यौहारों में से एक त्यौहार होली भी है | रंगो का ये त्यौहार पुरे देश में हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है | होली का त्यौहार दो दिन मनाया जाता है | इस वर्ष 28 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा, और उसके अगले दिन यानी 29 अप्रैल को रंगो से होली खेली जाएगी | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के त्यौहार पर यदि कुछ विशेष उपाय किये जाए तो कई प्रकार के दुखो से मुक्ति पायी जा सकती है | ज्योतिष बताया गया है कि इस दिन यदि घर में कुछ खास चीजे लायी जाए, तो सुख समृद्धि और वैभव में वृद्धि होती है | ऐसे में आज हम आपको इससे जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने जा रहे है |


हत्था जोड़ी


हत्था जोड़ी का पौधा दिखने में धतूरे के पौधे के सामान होता है | हत्था जोड़ी की जड़ का ज्योतिष और तंत्र विद्या में बड़ा महत्व है | आप शनिवार के दिन इसे खरीदे और लाल कपडे में बांधकर तिजोरी  में रख दे | ऐसा बताया जाता है कि इससे सुख समृद्धि और धन धान्य में वृद्धि होती है |

श्रीयंत्र


देवी लक्ष्मी से जुड़े श्रीयंत्र में 33 कोटि देवीय शक्तियां निवास करती है | आप इसे अपने घर में धन रखने के स्थान पर रखे, इससे आपकी धन से जुडी समस्याएं दूर होगी |



मोती शंख


आर्थिक समृद्धि के लिए घर में मोती शंख रखने की सलाह दी जाती है | लेकिन मोती शंख आर्थिक समृद्धि ही प्रदान नहीं करता है | ये शारीरिक रोगो से भी मुक्ति दिलाता है | धन वृद्धि के लिए आप इसे घर में पवित्र स्थान पर रखे |

पीली कौड़ियां


आप शुक्रवार के दिन पीली कौड़ियां खरीदे और लाल कपडे में लपेट कर अपने लॉकर में रख दे | इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |

गोमती चक्र


यदि आप रात दिन मेहनत करते है, लेकिन फिर भी धन की बचत करने में नाकाम हो रहे है | तो आप 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान पर रख दे | इससे आपको लाभ होगा |

सफ़ेद आक की जड़ 


सफ़ेद आक की जड़ का बड़ा महत्व है | पूजा पाठ में इसका उपयोग किया जाता है | ज्योतिषविदों के अनुसार सफ़ेद आक की जड़ को शुभ समय पर घर में धन के स्थान पर रखने से धन धान्य में वृद्धि होती है |

एकाक्षी नारियल


पूजा पाठ में एकाक्षी नारियल को बड़ा महत्व दिया जाता है | ऐसा बताया जाता है कि जहाँ एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, वहां माँ लक्ष्मी वास करती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर