Category Archives:  News

शादी में उतारे जाते हैं कपड़े, कराते हैं जबरदस्ती किस, चीन के ये अजीब रिवाज

Mar 24 2021

Posted By:  Sunny

एक शख्स की शादी उसकी जिंदगी का सबसे अहम पल होता है | दुनिया के हर देश शादी का कांसेप्ट है, लेकिन रीती रिवाज पूरी तरह अलग है | इसी तरह चीन में भी शादी के रीती रिवाज अलग है, लेकिन नाच गाना और जश्न वहां भी बड़ा होता है | लेकिन पिछले कुछ सालो से चीन में शादी का एक रिवाज विवाद का विषय बना हुआ |



दरअसल चीन में शादी के दौरान नवविवाहितों के साथ कुछ ऐसे गेम खेले जाते है, जो उन्हें असहज कर देते है | चीन में होने वाले ये रिवाज बेहद ही वल्गर और अश्लील कहे जाते है | इस दौरान नवविवाहितों को साथ में कंबल में लपेट दिया जाता है, स्ट्रिप किया जाता है, कपड़े फाड़ कर स्याही डाल दी जाती है |



इतना ही नहीं इस दौरान कई ऐसी हरकते भी की जाती है, जो सभ्य समाज के मायनो में नहीं आती | हालाँकि अब चीन के कुछ शहरो में इन गेम्स पर बैन लगाया दिया गया है |


चीन के शेनडॉन्ग प्रांत के जॉपिंग सिटी में एक नोटिस जारी किया गया है | इस नोटिस में दूल्हा दुल्हन को स्ट्रिप करने, बांधने, या किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती पर प्रतिबंध की बात कही गयी है | बता दे एक लम्बे समय से युवा कपल इन रिवाजो का विरोध करते आये है |


नोटिस में कहा गया है कि शादी में आये मेहमान दूल्हा दुल्हन को जबरदस्ती किस के लिए नहीं कह सकते | शरीर पर कुछ लगा नहीं सकते, अश्लील चीजे नहीं पहना सकते और ना ही कोई वल्गर परफॉरमेंस करने की बात कह सकते है | नोटिस के अनुसार नियम तोड़ने वाले पर कठोर कार्यवाही होगी |


बता दे चीन के बड़ो शहरो में ऐसी रस्मे लगभग बंद हो चुकी है, लेकिन ऐसे कई ग्रामीण इलाके है | जहा ये रीती रिवाज आज भी चल रहे है |

साल 2018 में एक मामला सामने आया था, जब ऐसे ही रिवाज के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने उसके सारे कपड़े फाड़ दिए | और उस पर स्याही डाल दी, अपने दोस्तों से बचकर भागने की कोशिश में वो कार से टकरा गया था | वहीँ 2013 में ऐसी ही रस्म के दौरान दो दुल्हनों का यौन शोषण हुआ, जिसके बाद वे अवसाद से घिर गयी | बाद में शिकायत के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर