Category Archives:  Spiritual

Holi 2021: ये होली करेगी इन 5 राशि वालो को मालामाल, आएगी खुशियां...

Mar 25 2021

Posted By:  Sunny

इस वर्ष होली का त्यौहार 28 मार्च को मनाया जायेगा | इस शुभ त्यौहार के दिन ग्रहो का बेहद ही शुभ संयोग भी बन रहा है, जो कुछ लोगो के लिए लाभदायी साबित होगा | हालाँकि इस दिन गुरु नीच के होंगे, लेकिन ये शनि के साथ होने से नीचभंज राजयोग में उपस्थित रहेंगे | इसके अलावा चन्द्रमा के साथ गुरु का नवम पंचम शुभ योग बना रहेगा, जो फलदायी साबित होगा | साथ ही गुरु व चंद्र का योग वृद्धि योग को धन वृद्धि कारक बना रहा है | होली के अवसर पर शनि अपनी स्वराशि मकर में रहेंगे | वहीँ शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में जबकि सूर्य भी मीन राशि में होंगे जो गुरु की राशि है जिससे गुरु का मित्रवत संबंध है | ग्रहो की दशा का सभी राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा, लेकिन कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहेगी | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |


कर्क 


होली पर बन रही ग्रहो की शुभ दशा का आप पर शुभ प्रभाव रहेगा | इस होली आपके जीवन में नयी खुशियां आएगी | साथ ही आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में सुधार आएगा | आपको अपने भाई या बहन से मनचाही वस्तु उपहार के रूप में मिल सकती है | आर्थिक निवेश फायदेमंद साबित होगा |



कन्या


रंगो का ये त्यौहार आपके जीवन को भी रंगो से भरने वाला है | व्यापारी मनचाहा लाभ कमाने में सफल होंगे | आने वाले महीने आर्थिक रूप से फायदा पहुंचायेगे | दूर रहने वाले मित्र से लम्बे समय बाद बात होगी, मिलने की प्लानिंग कर सकते है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा |

धनु


ये जातक शनि की साढ़ेसाती के अंतिम पड़ाव से गुजर रहे है | होली के त्यौहार पर इनमे धर्म और आध्यात्म के प्रति रूचि जागृत होगी | अपनी मेहनत पर विश्वास रखें ईश्वर आपको अवश्य शुभ फल देंगे | बेरोजगारी का सामना कर रहे जातको को गुरु की कृपा से इस समस्या से निजात मिलेगी | पिताजी से आपको कोई लाभ मिलेगा |

कुम्भ


आपके लिए होली का त्यौहार नई खुशियां लेकर आया है | ग्रहो की स्थिति में बदलाव आपके जीवन को एक नयी दिशा देगा | नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे जातको को सफलता मिलेगी | धन का निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित होगा | प्रेम जीवन को परिवार का सपोर्ट मिलेगा |

मीन


ये अंतिम राशि है, जिस पर ग्रहो की दशा का शुभ प्रभाव होगा | घर खरीदने की सोच रहे जातको की इच्छा जल्द ही पूरी होगी | कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा | अप्रैल से जून के बीच आप रोमांचक यात्रा का आनंद लेंगे | अविवाहितों के विवाह की बात चलने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर