Category Archives:  News

कहीं कीचड़ से तो कहीं टमाटर से, इन देशो में अलग है होली का अंदाज

Mar 26 2021

Posted By:  Sunny

भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों में से एक है, होली का त्यौहार भी है | रंगो का त्यौहार पुरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है | इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी भेदभाव भुलाते है | वैसे केवल भारत ही नहीं है, जहाँ होली का त्यौहार मनाया जाता है | विश्वभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है | हालाँकि अलग अलग जगह होली मनाने का रंग और ढंग भी अलग होता है | आज हम आपको ऐसे ही अलग अलग देशो की अलग अलग होली से रूबरू करवाने जा रहे है, तो आइये देखते है | आज की इस पोस्ट में क्या खास है |


म्यांमार


हमारे पड़ोसी देश म्यांमार में होली के जैसा ही एक त्यौहार मनाया जाता है | जिसे 'मेकांग' या 'थिंगयान' कहा जाता है | इस त्यौहार पर लोग एक दूसरे पर रंग और पानी डालते है | यहाँ ऐसा माना जाता है कि आपस में पानी डाल कर वे एक दूसरे के पाप धोते है | ये त्यौहार नववर्ष पर मनाया जाता है |

दक्षिण कोरिया


भारत की तरह दक्षिण कोरिया में 'बोरियोंग मड फेस्टिवल' मनाया जाता है | जुलाई माह में मनाये जाने वाले इस त्यौहार में लोग कीचड़ और मिटटी एक दूसरे पर डालते है | वहीँ 'सोंगक्रन' नाम एक और त्यौहार अप्रैल में मनाया जाता है, जिसमे लोग एक दूसरे पर ठंडा पानी डालते है |

इटली और स्पेन


होली की ही तरह इटली में फरवरी के महीने में 'बैटल ऑफ़ द ऑरेंज' नाम का फेस्टिवल मनाया जाता है | इसमें लोग एक दूसरे पर ऑरेंज फेंकते है | वहीँ इटली में 'टोमाटीना' नाम का त्यौहार मनाया जाता है, जिसमे लोग एक दूसरे पर टमाटर फेंकते है | बता दे इस त्यौहार को मनाने देश विदेश से लोग स्पेन पहुंचते है |



पोलैंड


पोलैंड में भी होली की तरह ही 'अर्सीना' नाम का त्यौहार मनाया जाता है | इस त्यौहार में लोग एक दूसरे पर रंग डालते है और गले मिलकर आपसी मतभेद भुलाते है | इसके अलावा चेकोस्लोवाकिया में भी 'बलिया कनौसे' नाम का त्यौहार मनाया जाता है | जो बिलकुल हमारी तरह रंगो से खेला जाता है |

जर्मनी


जर्मनी के रेनलैंड में भी होली जैसा एक त्यौहार मनाया जाता है, जो कि पुरे 7 दिन चलता है | इस दौरान लोग अजीब अजीब कपड़े पहनते है और खूब मौज मस्ती करते है |

पेरू


पेरू में 'इन्कान' नाम का उत्सव मनाया जाता है, जो की 5 दिन चलता है | इसमें लोग रंग बिरंगे कपड़े पहन टोलिया बनाकर घूमते है | हर टोली की अपनी अलग थीम होती है | रात के समय ये लोग कुजको नाम के महल में इकट्ठा होकर एक दूसरे को बधाई देते है |

ऑस्ट्रेलिया


स्पेन के टोमाटीना फेस्टिवल की तरह ऑस्ट्रेलिया में एक फेस्टिवल मनाया जाता है | इस फेस्टिवल में तरबूज काम में लिए जाते है | कई बार तो यहाँ तरबूज की नदी ही बहने लगती है | इस त्यौहार पर यहाँ अलग ही धूम होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर