Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 अप्रैल 2021: आज इन राशियों की पूरी होगी मनोकामना, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 03 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | बैंक लोन लेने का कार्य आज पूरा होने वाला है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में सहकर्मी से मदद लेंगे | शाम के समय माता पिता के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंझस्य बना रहेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा, जिस वजह से शारीरिक के साथ साथ मानसिक थकान भी महसूस होगी | निवेश के लिए दिन शुभ है | किसी मांगलिक कार्यक्रम का न्यौता आ सकता है | दाम्पत्य में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति रहेगी | आप इसे दूर करने की कोशिश करे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज के मामले में आप जल्दबाजी ना करे, गड़बड़ी की सम्भावना है | ससुराल पक्ष से लाभ होगा | इस राशि के विद्यार्थी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते है | संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज के मामले में दिन थका देने वाला, लेकिन सफलतादायी साबित होगा | आज अपने लिए कुछ खरीद सकते है | छात्र पढाई में आ रही परेशानी गुरुजनो से डिस्कस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | पारिवारिक मसलो में गुस्से पर काबू रखे, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते है | व्यापारी जातक नयी रणनीति बना सकते है | आज के दिन उधार लेनदेन में अधिक सावधानी बरतनी होगी | शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने निकल सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपका निर्भीक स्वाभाव आपको फायदा पहुंचाएगा | परिवार में कोई विवाद खड़ा हो सकता है, आप इस पर ध्यान दे | आर्थिक मामलो में दिन कमजोर रहेगा | घर में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे | लम्बे समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है | नई जॉब की तलाश कर रहे जातक, आज कोई मौका हाथ से ना जाने दे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज मन में किसी वजह से अशांति का भाव रहेगा, अच्छा होगा आप इसे किसी से शेयर करे | कामकाज के मामले में दिन ठीक रहेगा, काम का बोझ कम रहेगा | आज जीवनसाथी मोटा खर्चा कराने वाला है, तैयार रहे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन बाहर के खानपान से दूर रहे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका अच्छा बीतेगा | स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी, जिससे राहत महसूस होगी | आज किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बन सकते है | घर में नई सम्पति खरीदने को लेकर चर्चा हो सकती है | परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर नजर बनाये रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले परिणामो वाला रहेगा | आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में कुछ खर्च करने पड़ेंगे | नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे है, तो समय शुभ है | मामा पक्ष से किसी काम की जिम्मेदारी आ सकती है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा, हालाँकि आप बुद्धि और विवेक से काम ले | आज अंत समय पर कोई काम याद आएगा | अपने खर्चो पर लगाम कसने की कोशिश करे, अन्यथा आर्थिक संकट से जूझ सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | पिता पुत्र में चल रही तल्खियां आज दूर होगी | आज काम के दौरान खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना देगी | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | छात्रों के लिए दिन शुभ है | जीवनसाथी अपने कोई इच्छा जाहिर कर सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर