Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 अप्रैल 2021: आज हुआ हिन्दू नववर्ष का शुभारम्भ, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Apr 12 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने किसी निजी काम को लेकर आप दूसरे शहर जा सकते है | नौकरीपेशा जातक कार्यो में जल्दबाजी ना दिखाए | आय और व्यय में संतुलन बनाना आवश्यक होगा, इसे समझने की जरूरत है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन खास साबित होगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नए काम को लेकर बनायी योजना में आपको मदद मिल सकती है, लेकिन खर्चा भी होगा | स्वास्थ्य को लेकर नजरअंदाजगी ना दिखाए | संतान कोई बात शेयर कर सकती है | जीवनसाथी का साथ आपको ख़ुशी देगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने किसी काम की जिम्मेदारी आप दुसरो को सौंप सकते है | सम्पति खरीदने के लिए समय शुभ है | ऑफिस के कार्य को तनाव के रूप में ना ले | ससुराल पक्ष के किसी शख्स से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ बीतेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | व्यवसायी जातक अपनी वाणी में सौम्यता बनाये रखे, कार्य जल्दी पुरे होंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | शाम को जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते है, रिश्ते में निकटता बढ़ेगी | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | आवश्यक कार्य को लेकर की गयी यात्रा पूरी होगी | किसी मित्र की वजह से थोड़ी उलझन हो सकती है, जिसे आप जल्दी सुलझा लेंगे | आर्थिक मामलो में संतुलन बनाकर चलना होगा | विवाहित जातको के लिए दिन अच्छा बीतेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में शत्रुओ से सावधान रहे, आपके काम बिगाड़ सकते है | संतान को अच्छा कार्य करते देख, मन ख़ुशी होगा | राजनीति से जुड़े जातको को अपनी छवि पर काम करना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है | इस दौरान खानपान का भी ध्यान रखे | आज कोई मित्र लम्बे समय बाद मिलने वाला है, जिस वजह से आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रिय से कोई उपहार मिल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | हालाँकि बड़ी धनराशि खर्च होने की सम्भावना भी बन रही है | कोई रुकी हुयी व्यवसायी योजना एक बार फिर शुरू हो सकती है | माता पिता किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सुकून रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | क्षमता से बाहर काम की जिम्मेदारी ना ले तो ही बेहतर है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में सम्मानित किया जा सकता है | इस राशि के छात्रों को गुरुजनो की मदद की जरूरत पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कला और साहित्य से जुड़े लोगो के लिए किसी कार्यक्रम का आमंत्रण आ सकता है | परिवार के सदस्यों से आज लेनदेन करने से बचे | व्यवसाय में तेजी लाने के लिए आप योजना बना सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए अच्छा साबित होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी आप पर आएगी, लेकिन इससे खीज उत्पन्न होगी | पूर्व में निवेश किया गया धन अच्छा लाभ देगा | दाम्पत्य जीवन में चल रही उलझन को शांति से बैठकर सुलझाने की जरूरत है, आपको गुस्से पर काबू रखना होगा | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कोई अटका हुआ काम किसी की मदद से आप पूरा कर सकते है | पिताजी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी, जिससे आपकी चिंता दूर होगी | घर में किसी के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, जिस वजह से घर में उत्साह का माहौल रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर