Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 अप्रैल 2021: आज इन 06 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ...

Apr 17 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | मेहनत का फल मिलेगा, हालाँकि थोड़ी भागदौड़ की वजह से थकान रहेगी | शाम को बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | आज उदार व्यवहार अपनाये, आपके कार्य सफल होंगे | परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत पर ध्यान दे, तबियत बिगड़ सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने खान पान में अनियमितता ना आने दे, सेहत प्रभावित हो सकती है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आप इसकी बेहतरी के लिए प्रयास करेंगे | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में शत्रुओ से सावधान रहे, वे नुकसान पहुंचाने की फिराक में है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया साबित होगा | व्यापारी किसी नयी योजना को लेकर कार्य करेंगे, इसमें परिवार के सदस्य की मदद ले सकते है | आर्थिक मामलो में सावधानी बरते | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा | हालाँकि शाम के समय परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | मन में दबी किसी इच्छा को पूरा करने की कोशिश कर सकते है | कार्यक्षेत्र में कान आँख खुले रखे | शाम के समय पिताजी से मतभेद हो सकते है, बात को बढ़ने ना दे | इस राशि के विद्यार्थियों को आज धन की आवश्यकता पड़ने वाली है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | सेहत बढ़िया रहेगी, जिस वजह विभिन्न कार्यो में सक्रिय रहेंगे | परिवार के किसी सदस्य को आज आपकी जरूरत पड़ने वाली है | पारिवारिक बिज़नेस की तरक्की को लेकर योजना बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, इस दौरान अपने खान पान पर भी ध्यान दे | धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले | परिवार में किसी सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है | कार्यक्षेत्र में भावना में बहकर कोई फैसला ना ले, दिमाग का इस्तेमाल करे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको के लिए दिन शुभ रहेगा, नए लाभ प्राप्त होने वाले है | पिताजी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को आप पूरा करने में सफल होंगे | कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले की वजह से विचारमग्न रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में स्थिति पहले से बेहतर होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे शान्ति महसूस करेंगे | वैसे आज किसी से भी गुस्से से पेश ना आये, भविष्य के कार्य प्रभावित हो सकते है | मित्रो संग कहीं यात्रा का प्लान बना सकते है | परिवार का खुशनुमा माहौल सुकून देगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | इसीलिए आर्थिक मामलो में अधिक हाथ पैर ना मारे | परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का न्यौता आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रही उठापटक को दूर करने की आपकी कोशिश सफल होगी | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | लेकिन आज जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला है, तैयार रहे | शाम को पडोसी किसी मामले में सलाह ले सकता है | आज के दिन उधार धन ना ले, चुकाने में परेशानी होगी | जीवनसाथी मन की कोई इच्छा शेयर कर सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन किसी भी मामले में अतिवादी होने से बचे | विदेश पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों का भाग्य आज जोर पर है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अभी और इन्तजार करना होगा | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | व्यापारी जातको की दूरदर्शी सोच फायदा दिलाने वाली है | निजी संबधो में चल रही तनाव की स्थिति को दूर करने की जरूरत है | ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलने वाला है | आज के दिन तैलीय चीजों से दूरी रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर