Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 अप्रैल 2021: आज इन राशियों पर मेहरबान है महादेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 18 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर चिंता करना व्यर्थ साबित होगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है | परिवार में विवाह योग्य शख्स के विवाह पर चर्चा होगी | परिवार के बच्चो संग शाम को मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार के सदस्यों संग बहस ना करे, उनकी सलाह को मानना ही आपके लिए उपयोगी होगा | व्यापारियों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिस वजह से प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन वालो को आज तनाव का सामना करना पड़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नयी सम्पत्ति के क्रय को लेकर आज थोड़े व्यस्त रहेंगे | आज के दिन अनैतिक गतिविधि में हिस्सा लेने से बचे | नौकरीपेशा जातको के लिए शत्रु मुसीबत खड़ी करने की फिराक में है | दाम्पत्य जीवन में साथी का सहयोग जीवन को आसान करेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी बुजुर्ग से आपको बड़े काम की सलाह मिलेगी | राजनीति से जुड़े जातक आज सामाजिक कार्यो में हिस्सा ले सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | विवाहित जातक अपने दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा ना होने दे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | किसी मित्र को उधार दिया धन आज मिल सकता है, जिससे आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी | कार्यक्षेत्र में आपको आज सावधानी से कार्य करना होगा | परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत पर नजर बनाये रखे, किसी भी चीज को हल्के में ना ले |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार के सदस्यों संग समय बिताएंगे, जिससे आपको उनकी जरूरतों का अहसास होगा | कार्यक्षेत्र में आज बदलाव आ सकता है | व्यापारियों को आज नगद की कमी का सामना करना पड़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन शुभ रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार में चल रहे विवाद को दूर करने में आप सफल होंगे | लंबित कार्यो को पूरा करने के लिए समय शुभ है, इसे जाया ना करे | संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है | आपको अपनी व्यवहारिक सोच में सुधार करने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन कमजोर लग रहा है | किसी रिश्तेदार को आज आपकी जरूरत पड़ने वाली है | नौकरीपेशा जातक आज गलती की गुंजाईश ना छोड़े | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, हालाँकि आलस्य का भाव भी रहेगा | जिस वजह से आपके कार्य प्रभावित होंगे | आज के दिन क़ानूनी मसले में ना पड़े तो ही बेहतर है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में चल रही उठापटक को रिश्ते पर हावी ना होने दे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज के दिन चिंता को हावी ना होने दे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | कोई फायदे का सौदा आपकी लेट-लतीफी की वजह से हाथ से निकल सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा, जिससे माता पिता को गर्व होगा | वैसे आज के दिन ऐसे कार्य की जिम्मेदारी ना ले, जिसके पुरे होने की 100% गारंटी ना हो | विदेश में रहने वाले भाई बहन से लम्बे समय बाद बात हो सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन व्यापारियों के लिए मुश्किल भरा रहेगा, कठिन प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा | आज के दिन धन निवेश करने से बचे, साथ ही उधार लेने से बचे | परिवार का कोई सदस्य आपको शुभ समाचार दे सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर