Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 अप्रैल 2021: आज इन 5 राशियों लिए रहे शुभ योग, होगा आर्थिक लाभ...

Apr 22 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | परिवार में शान्तिभरा माहौल रहेगा, जो आपको सुकून देगा | व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है, हालाँकि मेहनत में कमी ना आने दे | शाम को किसी परिचित से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | मित्रो के साथ मिलकर लम्बी यात्रा की योजना बना सकते है | कार्यक्षेत्र में आज खास सावधानी बरते, कोई नुकसान पहुंचा सकता है | धार्मिक कार्यो की तरफ आप आकर्षित होंगे | विवाहित जातको के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलेंगे, जिससे प्रसन्नता रहेगी | वैसे आज उधार लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | कोई मित्र आपसे किसी मामले में सलाह मांग सकता है | परिवार के सदस्यों में चल रही मनमुटाव की स्थिति को दूर करने में सफल होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इसीलिए कार्यो को सोच समझकर ही हाथ में ले, अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा | आज किसी काम में बड़ा खर्चा हो सकता है | इस राशि के छात्रों की कोई बड़ी समस्या आज दूर होगी, उच्च शिक्षा से जुड़े लाभ मिलेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित होगा, लेकिन शाम तक स्थिति अनुकूल होने की संभावना है | नौकरीपेशा जातक जीवनशैली में बदलाव लाने की सोचेंगे | घर की जिम्मेदारियों की वजह से दबाव महसूस करेंगे | किसी मित्र से अपनी परेशानी शेयर कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद नही थी | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | शाम के समय घर के बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर ध्यान दे, तबियत बिगड़ने की सम्भावना बन रही है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा | व्यवस्याय या निजी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | इस राशि के छात्रों को फिजूलखर्ची की आदत बदलने की जरूरत है | सेहत ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव रहेगा, इसे दूर करने की कोशिश करे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी बंद पड़ी योजना को शुरू करने का विचार करेंगे | आज किसी भी चिंता को मन पर हावी ना होने दे, सेहत बिगड़ सकती है | शाम का समय मित्रों संग हंसी मजाक में बीतेगा | सेहत से जुडी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कुछ नए लोगो से सम्पर्क होगा, जिसका आपको फायदा मिलेगा | ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मांग सकता है, सोच समझकर ही आगे बढ़े | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | आज किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | लोन लेने की कोशिश कर रहे जातको को आज सफलता मिलेगी | शाम को परिवार में जरुरी मुद्दे पर चर्चा होगी | जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है, जिसको पूरा करने में बड़ी धनराशि खर्च होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | भविष्य को लेकर पूर्व में बनाई गयी योजनाए सफल होती दिखेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा | परिवार में आपकी तारीफ होगी, जिससे माता पिता प्रसन्न होंगे | जीवनसाथी व्यवसाय में हाथ बंटाने की इच्छा जता सकता है, आप खुश होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातक अपने कामकाज को लेकर सीनियर की मदद ले सकते है | अटके हुए धन को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे | आज किसी भी विवाद या बहस में पड़ने से बचे | आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर