Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 अप्रैल 2021: आज सावधान रहे ये 4 राशि वाले, नुकसान की है सम्भावना...

Apr 23 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर प्रयास रंग लाएंगे, जिससे प्रसन्नता रहेगी | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | आज पिताजी से किसी काम में सहयोग मिलेगा | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | दाम्पत्य जीवन में कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | आज कार्यो में जल्दबाजी ना दिखाए, समय के साथ कार्य होने दे | कार्यक्षेत्र में कोई शख्स सिर दर्द बन सकता है, खीज उत्पन्न होगी | परिवार के सदस्यों के लिए आज कुछ खरीद सकते है | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कार्यक्षेत्र में सीनियर आपकी मदद करेंगे, जिससे आपके काम आसानी से होंगे | आज कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझकर ही ले | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी की सेहत में गिरावट चिंता का विषय बनेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है | नौकरीपशा जातक ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे | आज किसी से निवेश को लेकर सीख मिलेगी | भाई बहनो के साथ अच्छा समय बीतने को मिलेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ कार्यो में लाभ होने की सम्भावना है | इस राशि के छात्रों को आज अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है | मित्र से किसी काम में मदद लेनी पड़ेगी | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन खास साबित होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | व्यापारियों को मनचाहा लाभ ना मिलने की वजह से थोड़ी निराशा हो सकती है | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | आज किसी मित्र से बहस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इससे बचने की कोशिश करे | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सकारात्मकता लिए है | कामकाज में आ रही परेशानी से आज मुक्ति मिलेगी | ऑफिस में विरोधी आपसे कोई मदद मांग सकते है | संतान को लेकर कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | जीवनसाथी मन में दबी कोई इच्छा शेयर कर सकता है, जिसे लेकर आप विचार में पड़ सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका ठीक रहेगा | काम टालने की आपकी आदत को लेकर घरवाले नाराज हो सकते है | नौकरीपेशा जातको का दिन सामान्य रहेगा, हालाँकि शाम को थकान रहेगी | जीवनसाथी से चल रही मनमुटाव की स्थिति दूर होगी, आप उनके लिए कुछ खरीद सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और सुरक्षा का ख्याल रखे | अतिरिक्त आमदनी के लिए पार्ट टाइम काम करने का सोचेंगे | व्यापारी जातको को आज अच्छा लाभ होने के योग बन रहे है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम व सामंझस्य बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ख़ुशी देने वाला साबित होगा | परिवार में किसी के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी | व्यापारी जातको की महत्वकांक्षा नुकसान की वजह बन सकती है, ध्यान दे | संतान की शिक्षा को लेकर कोई निर्णय ले सकते है | आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी काम में आपको पिताजी की पहचान का फायदा मिलेगा | नौकरीपेशा जातक जल्दबाजी ना करे, गड़बड़ होने की संभावना है | वैसे आज पेट से जुड़ा विकार हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कोई राय ले सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | व्यापारियों का जोखिम उठाना, सही फैसला साबित होगा | आपके खर्चे भी बढ़ने वाले है, इस पर भी ध्यान दे | घर में किसी सम्पत्ति को बेचने को लेकर विचार विमर्श हो सकता है, जिस पर मतभेद बात बिगाड़ सकते है | धैर्य से काम लेना होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर