Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 अप्रैल 2021: आज इन राशियों के जातको को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Apr 25 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज सुख सुविधा से जुडी चीज खरीद सकते है, जिसकी लम्बी समय से आपको चाह थी | परिवार के किसी सदस्य से आपको मदद मिलेगी | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन थोड़ा थकानभरा साबित हो सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | आज किसी काम से दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी, इस दौरान अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | पारिवारिक व्यवसाय में आपको पिताजी से कोई सलाह मिल सकती है | किसी वजह से जीवनसाथी थोड़ा परेशान हो सकता है, उनसे बात करे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज के मामले में सफलता मिलेगी, जिससे अच्छा महसूस करेंगे | रचनात्मक कार्यो से जुड़े जातको के लिए दिन प्रभावी रहेगा | परिवार में किसी सदस्य से कोई बहस हो सकती है, आपको इस दौरान आपको धैर्य से काम करना होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारी जातको को आज सफलता मिलेगी | आज किसी आयोजन का निमंत्रण आ सकता है, आप उसमे शामिल हो सकते है | संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा | जीवनसाथी या मित्र से अपनी कोई व्यथा शेयर कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा बीतेगा, लेकिन प्रिय के लिए समय निकालने में आप सफल होंगे | परिवार के सदस्यों संग आपका रिश्ता सुधरेगा | अपनी आर्थिक मजबूती को लेकर विचारमग्न रहेंगे, इस बारे में किसी से सलाह भी ले सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने काम में आपको किसी से सुझाव मिलेगा, जो आपको रास आएगा | परिवार में होने वाले मांगलिक आयोजन को टालना पड़ सकता है | शेयर बाजार में निवेश करने से पहले, विशेषज्ञ की सलाह ले तो बेहतर है | निजी जीवन में सुख रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | अटके हुए कामो को शुरू करने के लिए दिन शुभ है | बिल्डर जातको को सरकार से सहयोग मिलने की सम्भावना है | पारिवारिक जमीन जायदाद को लेकर विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंझस्य बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ी उठापटक से भरा रहेगा | इसीलिए कार्यो में सावधानी रखनी होगी | व्यापारी जातक अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने को लेकर विचार करेंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | भाई या बहन आपसे किसी मामले में मदद मांग सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को अपने निजी जीवन और कामकाज में संतुलन बनाने की जरूरत है | किसी मित्र के लिए आपको पैसो का इंतजाम करना पड़ेगा | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी बेहद प्रसन्न होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | साझेदारी में किये जा रहे कार्यो में आज सफलता मिलेगी | संतान के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातको पर काम का भार आज अधिक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में मधुरता और प्रेम में वृद्धि होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लिए है, लेकिन कुछ मामलो में दिन अनुकूल साबित होगा | बाहर के खान पान से दूर रहे | नौकरीपेशा जातको पर सीनियर की नजर रहेगी | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रही मनमुटाव की स्थिति आज दूर होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सफलतादायक साबित होने वाला है | इसीलिए अपने आवश्यक कार्यो को प्राथमिकता दे | आज किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | घर में पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना, तबियत बिगड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर