Category Archives:  Spiritual

राशिफल 05 मई 2021: इन राशियों से प्रसन्न है गणपति, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 04 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, किसी निजी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी | जिसकी वजह से शाम को थकान महसूस होगी | आज आपको परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | सेहत के मामले में दिन शुभ रहेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि आज के दिन यात्रा करनी पड़े तो सावधानी बरते | लम्बे समय से अटका हुआ धन आज प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है | पिताजी से आज कुछ जरुरी बात होगी, जो भविष्य को प्रभावित करेगी | विवाहितो के लिए दिन शुभ साबित होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी काम में आपको मित्र या परिजन की मदद लेनी पड़ सकती है | शारीरिक समस्या से जूझ रहे जातको के लिए आज का दिन लाभदायी सिद्ध होगा | परिवार में किसी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों को आज कुछ कड़े निर्णय लेने पड़ेंगे | ननिहाल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिसे लेकर आप बेहद प्रसन्न होंगे | वैसे आज शान शौकत पर आज बड़ा खर्चा कर सकते है, जिसे लेकर आपके शत्रु परेशान होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आपको सहकर्मियों से मदद मिलेगी | आज के दिन आप अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखे, ये आपके कामो को सफल बनाएगा | आज रूठे जीवनसाथी को मनाने में आपको बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, उन्हें कुछ उपहार दे तो बेहतर है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपके निर्भीकता के भाव की आज बड़ी तारीफ होगी | आज आप किसी भी विवाद में ना पड़े, अन्यथा बाद में परेशानी से गुजरना पड़ेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज आपको थोड़ा परेशान होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | एक साथ कई कार्य करने की आप सोचेंगे, लेकिन आप असमर्थ होंगे | यदि कहीं निवेश करने का मन बना रहे है, तो पहले विशेषज्ञ की मदद जरूर ले | आज किसी करीबी की वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कोई मानसिक परेशानी दूर होगी, जिस वजह से शांति महसूस करेंगे | परिवार में लम्बे समय से चल रहा कोई वाद विवाद आज दूर होगा | व्यापारियों को आज बड़ा जोखिम उठाने से बचना चाहिए | स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी कार्य में आपको आर्थिक कमी का अहसास होगा, आपको दुसरो की मदद लेनी पड़ेगी | आज किसी सरकारी कार्य को लेकर व्यस्त रह सकते है | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से डांट पड़ सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | अपनी कीमती वस्तुओ को लेकर आप आज सावधान रहे, रखकर भूल सकते है, या खोने की सम्भावना है | शाम को आप परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी अपने व्यापार को लेकर नई योजनाए बना सकते है | आज किसी पुराने मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होने वाली है | आज दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कठोरता से पेश ना आये | स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम फल देने वाला प्रतीत हो रहा है | आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान आपकी इज्जत बढ़ाएगा | राजनीती से जुड़े जातक आज कोई ऐसा काम ना करे, जिससे छवि प्रभावित हो |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर