Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 मई 2021: आज चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 06 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने काम को लेकर आपका उत्साह आपकी सफलता की वजह बनेगा | संतान आपसे किसी मामले में राय ले सकती है | सेहत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में बॉस से कोई उपहार मिल सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, जिससे चिंता दूर होगी | आज आर्थिक मामलो में अतिरिक्त सावधानी बरते तो बेहतर रहेगा | परिवार में किसी ख़ास मुद्दे पर चर्चा होगी | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | जिस वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा | अपनी कीमती वस्तुओं को आज ध्यान से रखे | कामकाज को लेकर सफलता देर से ही सही लेकिन मिलेगी जरूर | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज मित्र आपसे किसी काम में मदद मांग सकता है | किसी नए कार्य को शुरू करने को लेकर परिवार से विचार विमर्श कर सकते है | संतान की सफलता देख उनके भविष्य की चिंता कम होगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कुछ मामलो में भ्रम की स्थिति बन सकती है, आपको सावधानी से काम लेना होगा | आमदनी के नए स्त्रोतों की आपकी तलाश जारी रहेगी | शाम के समय जीवनसाथी की कोई बात मूड बिगाड़ सकती है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारी आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय गहन सोच विचार के बाद ही ले | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मियों को भरपूर सहयोग मिलेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | आज जीवनसाथी के लिए कुछ रचनात्मक कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार के किसी सदस्य को आज आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी | नौकरीपेशा जातक आज व्यर्थ की बातो में ध्यान ना दे, बॉस की आप पर नजर रहेगी | प्रेम जीवन वालो को आज किसी मामले में प्रिय से समझौता करना पड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज क्षमता से बाहर कार्यो की जिम्मेदारी ना ले, अन्यथा बाद में परेशानी होगी | ऑफिस का माहौल आपको रास आएगा, कार्यक्षमता में सुधार होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी से जरुरी बाते होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में किसी वजह से माहौल गंभीर रहेगा | इस राशि के विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर अनुभवी से राय ले सकते है | पिताजी से आज किसी बात पर बहस हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना होगा | सेहत के मामले में दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा | विदेश से व्यापार करने वाले जातको के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा | आज माताजी किसी मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जता सकती है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा, जिस वजह से आपको सावधानी से काम लेना होगा | ऑफिस में आज सहकर्मी को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी | आर्थिक मामले को लेकर आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभता लेकर आया है | कारोबार में तेजी आपको प्रसन्न करेगी | शाम के समय आपको पिताजी से किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | जीवनसाथी संग चल रहा तनाव आपसी तालमेल और पहल से दूर करने की कोशिश करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर