Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 मई 2021: आज इन पर रहेगी महादेव की कृपा, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

May 16 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | ऑफिस में काम में मन लगेगा | व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | प्रेम जीवन के मामले में आपका दिनमान अच्छा है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है | आपके कुछ जरुरी काम अटक सकते है, लेकिन चिंता ना करे शाम तक मदद मिलने वाली है | आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | परिवार के सदस्य आज आपकी मदद करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | संतान आज आपसे किसी चीज की जिद कर सकती है | काम के सिलसिले में आपको बेहतरी नतीजे देखने को मिलेंगे | दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | आपके कुछ जरुरी काम आज पुरे होने वाले है | आज आपको किसी चीज को लेकर ख़ुशी मना सकते है | आपको जीवन में परिस्थितियों से लड़ने की आदत विकसित करने की जरूरत है | व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
सेहत और आर्थिक लिहाज से आपका दिन आज कमजोर है | किसी यात्रा के दौरान आपकी तबियत बिगड़ सकती है, आज यात्रा से परहेज रखे | आपका पैसा कहीं अटक सकता है | हालाँकि परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके जरुरी काम समय पर पुरे हो जायेंगे, जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे | व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे है | आज अचानक प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है, ये आपको चिंता में डाल सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे | इसीके चलते आज आपके कई काम पुरे हो जायेंगे | परिवार के किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है, आप धैर्य रखे | नौकरपेशा जातको की मेहनत रंग लाने वाली है | प्रेम जीवन में तनाव बन सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है | आप किसी चीज को लेकर परेशान हो सकते है | आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, हालाँकि किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है | आज जीवनसाथी से आप मन की बात कहेंगे, आपके रिश्ते मजबूत होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका दिन आज अच्छा रहेगा | आपको आज किसी मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | आप इससे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज आप समाज के प्रति कुछ भलाई के काम कर सकते है | आप आपके दाम्पत्य जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | व्यर्थ की चिंता करने का प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है | ऑफिस में आज आप काम पर फोकस करेंगे | संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका भाग्य प्रबल है, जिससे आपके कई कार्य होने वाले है | कार्यक्षेत्र में आपकी लगन देखकर उच्च अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे | आज आप धार्मिक कामो में भी योगदान दे सकते है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको जीवन में उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | आज आपको करीबियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, कोई आपको धोखा देने की फ़िराक में है | कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर