Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 मई 2021: आज सावधान रहे ये 3 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 18 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | शाम का समय आपका दोस्तों संग बीतेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, जीवनसाथी संग सामंझस्य बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा,  सदस्यों में प्रेमभाव बढ़ेगा | व्यवसाय में आज नए अनुबंध होंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | सेहत के मामले में दिन शुभ है | जमीन जायदाद से जुड़े मामले को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज सहकर्मियों से काम में मदद लेनी पड़ सकती है | अपनी सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहे | शाम के समय आप परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है, जिससे आप शांति महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम प्रतीत हो रहा है | यदि नयी सम्पति खरीदने की योजना बना रहे है, तो समय पक्ष में है | व्यापार में किसी नई योजना को लागू करने की सोचेंगे | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई लाभ होता प्रतीत हो रहा है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | हालाँकि परिवार के अन्य सदस्यों में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है | नौकरीपेशा जातक अपने काम से संतुष्ट होंगे | आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहे, अन्यथा शारीरिक कष्ट में वृद्धि होने के आसार है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | संतान संग आपके रिश्ते सुधरेंगे, जिससे आप शांति महसूस करेंगे | लम्बे समय से चल रहे क़ानूनी मामले के लिए आज का दिन निर्णायक साबित होगा | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से विवाद उत्पन्न हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा | जिस वजह से प्रिय को समय नहीं दे पाएंगे | व्यापारियों को आज किसी अनुभवी की सलाह की आवश्यकता होगी | आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको संभलकर रहना होना, क्योंकि सेहत में भरी गिरावट आने के आसार बन रहे है | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | आज जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए आप खरीददारी कर सकते है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सुखमय बीतेगा | ऑफिस में आज विरोधी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर जीवनसाथी संग भविष्य की योजना बना सकते है | कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को आज सम्मानित किया जा सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ख़ास साबित होगा | आज शाम को किसी पसंदीदा शख्स से मुलाकात होने के आसार बन रहे है | आज के दिन बड़े आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधान रहना होगा | माता पिता संग समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उन्नति के नए मार्ग खोलने वाला साबित होगा | व्यापार में पिताजी की सलाह आज काम आएगी | संतान से जुडी कोई शुभ सुचना मिलेगी, जिससे आपकी उनके भविष्य को लेकर चिंता कम होगी | जीवनसाथी का साथ रिश्ते को मजबूती देगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ले, बुजुर्गो की सलाह ले तो बेहतर है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानी आपसी समझ से दूर करने की कोशिश करेंगे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर