Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 मई 2021: आज इन राशियों पर भारी है शुक्रवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 20 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कार्य में मन लगेगा, जिससे सफलता मिलने के आसार बढ़ रहे है | स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ है | आज संतान को धार्मिक कार्य करते देख मन प्रसन्न होगा | दाम्पत्य जीवन में यदि तनाव चल रहा है, तो आज उससे मुक्ति मिलने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवाने की तैयारी कर सकते है | विवाहित जातको को ससुराल पक्ष से धनलाभ होने के आसार बढ़ रहे है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | व्यापारी आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना ले, अन्यथा बाद में परेशानी से जूझना पड़ सकता है | सेहत के मामले में दिन पक्ष में रहेगा | शाम के समय भाई बहनो संग किसी जरुरी मुद्दे पर बातचीत कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों को आज आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में जानकारी मिल सकती है | आज किसी भी विवाद में पड़ने से बचे, बात लम्बी खिंच सकती है | शाम के समय जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते है | आपके बीच प्रेम बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन फलदायी प्रतीत हो रहा है | कहीं अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | हालाँकि आज कोई आपसे उधार धन भी मांग सकता है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा साबित होगा | किसी पारिवारिक कार्य के चलते दिन व्यस्त रहेगा | संतान आज व्यवसाय में हाथ बंटाने की इच्छा जाहिर कर सकती है, जिस आप प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातक अपनी व्यस्तता के बीच प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक कामकाज में जल्दबाजी ना करे, गड़बड़ होने की सम्भवना है | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, आप कुछ खरीदने का मन बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग किसी जरुरी मसले पर बात करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन खास साबित होने वाला है | संतान के विवाह को लेकर चल रही चिंता आज दूर होगी | आज के दिन करीबी लोगो से विवाद में ना पड़े | व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर परिवार में ख़ुशी का माहौल आपको मानसिक शांति देगा | कहीं से कर्ज लेने की कोशिश कर रहे जातको को आज सफलता मिलेगी | आज शाम को घर के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, इस दौरान आपको धैर्य रखना होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | नौकरी पेशा जातको को उच्च अधिकारीयों की कृपा प्राप्त होगी | शाम का समय मित्रो संग बिताने की योजना बना सकते है | विवाह योग्य जातक के विवाह में कोई व्यक्ति अड़चन पैदा करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | लेकिन अपने आस पास के लोगो पर नजर रखे, कोई अनिष्ट करने की फिराक में है | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है | आज के दिन किसी को उधार धन ना दे, वापस मिलने की संभावना कम है | सेहत के मामले में दिन शुभ है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | पिछले समय से कामकाज में आ रही परेशानी से आज छुटकारा मिलने वाला है | परिवार के सदस्यों संग कोई फिल्म देख सकते है | अपने स्वास्थ्य को ले सतर्क रहे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंझस्य में वृद्धि होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर