Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 मई 2021: आज इन 5 राशियों के लिए बन रहा है शुभ योग, जानिए अपनी राशि का हाल...

May 28 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर कोई चिंता रही है, तो आज उससे मुक्ति मिलने वाली है | आज किसी अनुभवी से आपको काम की सलाह मिलने वाली है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आप उनके अच्छा समय बिताएंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ अधूरे कार्यो को पूरा करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे | स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहे, कोई समस्या हो सकती है | इस राशि के विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात पर बहस होने की सम्भावना है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको पर आज कार्यभार बढ़ने वाला है, तैयार रहे | किसी को उधार दिया धन आज मिलने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति को इससे संबल मिलेगा | शाम के समय किसी जानकार से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, आप प्रसन्न होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आर्थिक मामलो में आज लाभ होगा, लेकिन कोई बड़ा खर्चा होने के आसार भी बन रहे है | नौकरीपेशा जातक आज शत्रुओ से सावधान रहे | आपकी सेहत बढ़िया रहेगा | विवाहयोग्य जातको के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सुखमय रहेगा | आज व्यापार के मामले में मिलने वाली किसी भी सलाह को नजरअंदाज ना करे | दोस्तों संग कोई प्लान बना सकते है | आज जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते है | माताजी किसी मंदिर के दर्शन की इच्छा जता सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है | कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकते है, आपको ये रास नहीं आएंगे | प्रेम जीवन वाले जातक आज बहस से बचे, वरना ये रिश्ते में दरार की वजह बन सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कोर्ट कचहरी के मामले में आपको परिणाम मिलने वाले है | आज पिताजी की तबियत बिगड़ सकती है, आप उनकी सेहत पर नजर रखे | आज के दिन किसी को उधार सोच समझकर ही दे, क्योंकि वापस मिलने की सम्भावना कम है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नया व्यापार शुरू करने या धन निवेश करने से पहले इसके सभी पहलुओं पर अच्छे से गौर कर ले | आज कुछ कार्यो में आपका आलस आड़े आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम दोनों मिलेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातक कामकाज में लापरवाही की गुंजाइश ना छोड़े | संतान से कोई शुभ समाचार मिलने वाली है | आज आपका को रुका हुआ काम ससुराल पक्ष के शख्स की मदद से पूरा हो सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज आपको उधार धन की मदद लेनी पड़ सकती है | परिवार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले परिजनों की राय अवश्य ले | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको अपने जीवन की कार्यशैली में बदलाव करने की जरूरत महसूस हो सकती है | आप अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखे, ये आपकी मदद करेगी | आज जीवनसाथी संग कुछ जरुरी बाते होंगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई खर्चा हो सकता है, जिसे लेकर आप तैयार रहे | सरकारी नौकरीपेशा जातको को आज काम कम रहने से आराम महसूस होगा | आज किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान सुरक्षा का भी ख्याल रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर